scriptज्ञान आंतरिक प्रकाश का साधन:साध्वी उज्जवल प्रभा | Means of enlightenment inner light: Sadhvi | Patrika News

ज्ञान आंतरिक प्रकाश का साधन:साध्वी उज्जवल प्रभा

locationबैंगलोरPublished: Nov 29, 2020 05:30:32 pm

ज्ञानशाला प्रशिक्षक एवं उपासक-उपासिकाओं का सम्मान

raja_rajeshwari_nagar.jpg
बेंगलूरु. तेरापंथ सभा, राजा राजेश्वरी नगर में साध्वी उज्जवल प्रभा के सान्निध्य में आयोजित एक समारोह में उपासक-उपासिकाओं एवं ज्ञानशाला की प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया।

इस मौके पर प्रवचन में साध्वी उज्जवल प्रभा ने कहा, ज्ञान ही प्रकाश है। ज्ञान के द्वारा जीवन का धुंधला पथ, पारदर्शक बनता है।
आंतरिक प्रकाश का साधन

सूर्य, चंद्र, दीपक वाह्य प्रकाश के साधन है लेकिन ज्ञान यह आंतरिक प्रकाश का साधन है। साध्वी सन्मतिप्रभा ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल के मंगलाचरण से किया। सभा अध्यक्ष मनोज डागा ने अतिथियों एवं श्रावक-श्राविकाओं का स्वागत किया। सभा के संस्थापक एवं ट्रस्ट अध्यक्ष कमल दुगड़, महिला मंडल अध्यक्ष सरोज बैद, ट्रस्ट मंत्री विकास दुगड़, उपासक छत्र सेठिया, उपासिका कंचन देवी छाजेड़ ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। तेयुप अध्यक्ष नरेश बांठिया, महिला मंडल मंत्री शोभा बोथरा,उपाध्यक्ष लता बाफना, विमल बांठिया व अन्य उपस्थित थे। संचालन सभा मंत्री विक्रम मेहर ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो