बैंगलोर

वरिष्ठ नागरिक से ऐंठे लाखों रुपए

बीमा पालिसी दिलाने का बहाना

बैंगलोरAug 07, 2020 / 03:58 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. एक वरिष्ठ नागरिक के साथ ज्यादा लाभ वाली जीवन बीमा पालिसी दिलाने के बहाने 26.73 लाख रुपए का धोखा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ नागरिक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 2 सितंबर 2016 को एक व्यक्ति उस घर आया था। उसने निजी जीवन बीमा कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर अपना परिचय कराया। उसने ज्यादा लाभ वाली पॉलिसी दिलाने के बहाने एक लाख रुपए का चेक लिया था।
अभी तक पालिसी या रुपए की रसीद नहीं दी। पूछने पर कई तरह के बहाने बना कर अभी तक उससे २६.७३ लाख रुपए ऐंठ चुका है। पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक को संदेह होने पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
बिल संग्राहक रिश्वत लेते गिरफ्तार
बेंगलूरु. बेलगावी जिले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसाबी) ने चिक्कोड़ी तहसील के सदालगा नगरसभा के बिल संग्रहक अशोक हगड़े को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

एसीबी के अनुसार सदालगा निवासी शिवनंद करंगले को आश्रय आवासीय योजना के तहत निवास आवंटित हुआ था। इसके दस्तावेजों के लिए शिवनंद ने नगरसभा कार्यालय में आवेदन किया था।
अशोक हेगड़े ने इसके लिए २५ हजार रुपए मांगे। सौदा ९ हजार रुपए में तय हुआ। शिवनंद ने एसीबी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अशोक को गुरुवार दोपहर कार्यालय मे रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया। सदालगा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.