scriptमोदी ने किया जनता के साथ विश्वासघात: राम जेठमलानी | Modi betrayed the people: Ram Jethmalani | Patrika News

मोदी ने किया जनता के साथ विश्वासघात: राम जेठमलानी

locationबैंगलोरPublished: May 08, 2018 05:25:44 am

राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के साथ विश्वासघात किया है

राम जेठमलानी

बेंगलूरु. राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। मोदी को हटाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभिायन चलाया जाएगा। उन्होंने सोमवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा कि वे शीघ्र ही कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों से चर्चा कर भाजपा को हटाने की मुहिम शुरू करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने जनता को झूठे आश्वासन देकर प्रधानमंत्री बन गए। मोदी के कारण आज जनता निराश हो चुकी है। देश मे कई समस्याएं हैं और इनका निवारण करने मे मोदी विफल रहे हैं। उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते अच्छा प्रशासन चलाया होगा, लेकिन प्रधानमंत्री के तौर पर वे बिलकुल विफल रहे हैं।


जेठमलानी ने कहा कि भाजपा ने उन्हें मोदी का समर्थन करने और मोदी पर विश्वास करने का दबाव डाला था। मोदी पर विश्वास करना उनकी ऐसी भूल थी, जिसे भगवान भी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि देश किस दिशा मे जा रहा है, कुछ पता नहीं। केवल शहरों का चयन कर स्मार्ट सिटी बनाने के नारों सेे देश का विकास नहीं होगा। वे मोदी से यही सवाल करना ताहते है कि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के साथ सौतेला रवैया क्यों किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने झूठ बोल-बोल कर अपने पाप का घड़ा भर लिया है। मोदी को देश से ज्यादा विदेश के दौरे करना पसंद है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता शिक्षित है और वह मोदी या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह या अन्य नेताओं की झूठी बातों और आश्वासनों पर विश्वास नहीं करती।

जद (ध) से समझौते की आवश्यकता नहीं : येड्डियूरप्पा
कलबुर्गी. राज्य में भाजपा के पक्ष में चल रही लहर को देखते हुए पार्टी को 150 से अधिक सीटों पर जीत मिलने से पार्टी का स्पष्ट बहुमत के साथ सत्तासीन होना तय है इसलिए सरकार बनाने के लिए जनता दल (ध) का समर्थन की आवश्यकता ही नहीं होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी. एस. येडिड्यूरप्पा ने यह बात कही।जिले के आलंद विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे येड्डियूरप्पा न यहां सोमवार को कहा कि इससे पहले जब भाजपा ने जद (ध) से समझौता कर सरकार बनाई थी, उस समय जद (ध) ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया और भाजपा को सत्ता सौंपने से इनकार किया था। भाजपा जद (ध) के इस व्यवहार को नहीं भूली है। ऐसे में जद (ध) से समझौते का सवाल नहीं पैदा होता है।


मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की ओर से उनको (येड्डियूरप्पा) विकास को लेकर खुली बहस की चुनौती को लेकर पूछे सवाल के जवाब में येड्डियूरप्पा ने कहा कि रविवार को एक निजी चैनेल पर ऐसी बहस का आयोजन किया गया था। उस बहस में वे समय पर पहुंच गए थे लेकिन मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या नहीं पहुंचेे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो