scriptमोदी ने दक्षिण भारतीय राज्यों के लिए कुछ नहीं किया: नायडू | Modi did nothing for South Indian states: Naidu | Patrika News

मोदी ने दक्षिण भारतीय राज्यों के लिए कुछ नहीं किया: नायडू

locationबैंगलोरPublished: Apr 16, 2019 05:10:10 pm

नायडू ने कहा कि मोदी ने पिछले पांच वर्षों में कर्नाटक के लिए कुछनहीं किया। न सिर्फ कर्नाटक बल्कि किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। नायडू ने रफाल सहित कई मुद्दों पर मोदी की नीतियों की आलोचना की।

bangalore news

मोदी ने दक्षिण भारतीय राज्यों के लिए कुछ नहीं किया: नायडू

मोदी-शाह पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया
बेंगलूरु. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि लोकसभा चुनाव पूरे राष्ट्र का चुनाव है न कि सिर्फ मंड्या का इसलिए मंड्या सहित कर्नाटक के लोग जनता दल-एस और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें।
मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के पुत्र निखिल गौड़ा के पक्ष में मंड्या में चुनाव प्रचार करने पहुंचे नायडू ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल है और मंड्या के मतदाताओं को भी निखिल के पक्ष में मतदान करके विपक्षी एकता को मजबूती देनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले ७० वर्षों में देश के एक मात्र प्रधानमंत्री हैं जो सबसे कम जवाबदेह बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मोदी ने आज तक एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित नहीं किया है।
मोदी और अमित शाह की जोड़ी देश में सीबीआइ, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, आरबीआइ और चुनाव आयोग जैसे संस्थानों का दुरूपयोग कर रहे हैं।
नायडू ने कहा कि मोदी ने पिछले पांच वर्षों में कर्नाटक के लिए कुछनहीं किया। न सिर्फ कर्नाटक बल्कि किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। नायडू ने रफाल सहित कई मुद्दों पर मोदी की नीतियों की आलोचना की।
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की प्रशंसा करते हुए नायडू ने मंड्या के मतदाताओं से अपील की कि वे निखिल को जिताएं और सुमालता सहित भाजपा को चुनाव में करारी मात दें।
गौरतलब है कि सुमालता का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था और संयोग से सुमालता भी नायडू समुदाय से आती है जिस समुदाय से चंद्रबाबू नायडू हैं। चंद्रबाबू का मंड्या में प्रचार के पीछे एक मकसद नायडू और तेलुगू भाषी मतदाताओं को एकजुट करना था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो