scriptमोदी ने किशिदा को भेंट की चंदन से बनी बुद्ध की प्रतिमा | Modi presented Buddha statue made of sandalwood to Kishida | Patrika News
बैंगलोर

मोदी ने किशिदा को भेंट की चंदन से बनी बुद्ध की प्रतिमा

चंदन की नक्काशी की कला प्राचीन शिल्प है। यह कला कर्नाटक में सदियों से प्रचलित है।

बैंगलोरMar 21, 2023 / 06:09 pm

Nikhil Kumar

मोदी ने किशिदा को भेंट की चंदन से बनी बुद्ध की प्रतिमा

मोदी ने किशिदा को भेंट की चंदन से बनी बुद्ध की प्रतिमा

बेंगलूरु @ पत्रिका. पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को कदंबवुड जाली बॉक्स में Lord Buddha की चंदन की लकड़ी से बनी प्रतिमा जापानी पीएम Fumio Kishida को भेंट की। प्रतिमा Karnataka में बनी है। किशिदा दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। कलाकृति कर्नाटक की समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करती है। प्रतिमा के अग्र भाग में भगवान बुद्ध ध्यानस्थ अवस्था में हैं। बोधि वृक्ष (Bodhi tree) के नीचे ध्यान मुद्रा में बैठे हैं। प्रतिमा के पिछले हिस्से में बोधि वृक्ष को उकेरा गया है।

चंदन की नक्काशी की कला प्राचीन शिल्प है। यह कला कर्नाटक में सदियों से प्रचलित है। चंदन का पेड़ सदियों से भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। इसे व्यापक रूप से दुनिया में बेशकीमती लकड़ियों में से एक माना जाता है। कदंबवुड को भारतीय संस्कृति में शुभ माना जाता है। विशेषज्ञ कारीगर हाथों से विशेष कदंबवुड बॉक्स पर डिजाइन बनाते हैं। प्रधानमंत्री अक्सर विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को भारत के विभिन्न राज्यों क्षेत्रों की सांस्कृतिक और कलात्मक समृद्धि को दर्शाने वाली वस्तुएं भेंट करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो