5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक दिन में 9.20 लाख से अधिक ने की मेट्रो की सवारी

शहर में आए दिन सडक़ों पर लगने वाले जाम और भीड़भाड़ से निजात पाने के लिए लोग सार्वजनिक परिवहन में नम्मा मेट्रो को तरजीह दे रहे हंै। इसलिए नम्मा मेट्रो राइडरशिप के मामले में लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

2 min read
Google source verification

सार्वजनिक परिवहन की ओर लोगों का बढ़ा रुझान

बेंगलूरु. शहर में आए दिन सडक़ों पर लगने वाले जाम और भीड़भाड़ से निजात पाने के लिए लोग सार्वजनिक परिवहन में नम्मा मेट्रो को तरजीह दे रहे हंै। इसलिए नम्मा मेट्रो राइडरशिप के मामले में लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। शुक्रवार 6 नवम्बर को भी नम्मा मेट्रो ने 9 लाख 20 हजार 562 यात्रियों ने सफर कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले 14 अगस्त को 9 लाख 17 हजार 365 यात्री मेट्रो की सवारी कर चुके हैं। वहीं 6 अगस्त को 8 लाख 26 हजार 883 यात्रियों ने मेट्रो की सवारी की थी।बीएमआरसीएल के अनुसार बेंगलूरियन्स का सार्वजनिक परिवहन नम्मा मेट्रो के प्रति रुझान तेजी से बढ़ा है। यही कारण है कि प्रतिदिन करीब साढ़े आठ लाख से अधिक लोग नम्मा मेट्रो की यात्रा कर रहे हैं। यह मेट्रो के शुरू होने के बाद से अब तक की सर्वाधिक रिकॉर्ड राइडरशिप है।

बेंगलूरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के उच्चाधिकारियों ने बताया कि 6 नवम्बर शुक्रवार को 9 लाख 20 हजार 562 यात्रियों ने मेट्रो की सवारी की है। इसमें पर्पल लाइन पर 4 लाख 39 हजार 616 तथा ग्रीन लाइन पर 3 लाख 12 हजार 248 यात्रियों ने मेट्रो का सफर किया। वहीं नाडप्रभु कैम्पेगौड़ा मेट्रो स्टेशन मैजेस्टिक स्टेशन से 1 लाख 67 हजार 617 यात्रियों ने सफर किया। वहीं 1081 पेपर टिकट भी 6 नवम्बर को बिके हैं। अधिकारियों का मानना है कि बेंगलूरु में मेट्रो शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब 6 नवम्बर को नम्मा मेट्रो में सवा 9 लाख 20 हजार 562 यात्रियों ने मेट्रो का सफर किया है। यह आंकड़ा 14 अगस्त को दर्ज किए गए 9 लाख 19 हजार 365 यात्रियों के उच्चतम स्तर को पार कर गया।

यह उपलब्धि शहर के परिवहन बुनियादी ढांचे के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में बेंगलूरु मेट्रो की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है। सवारियों की संख्या में उल्लेेखनीय वृद्धि, विशेष रूप से शहरी यातायात की भीड़ को कम करने के लिए यात्रा के एक कुशल और विश्वसनीय साधन के रूप में मेट्रो प्रणाली में जनता के विश्वास को दर्शाती है।