scriptमोरिया पंखड़ली देदे …मेरे खेतेश्वर को मनाऊं… | Moriya Pankdali Deed May I celebrate my Kheteshwar | Patrika News

मोरिया पंखड़ली देदे …मेरे खेतेश्वर को मनाऊं…

locationबैंगलोरPublished: Oct 13, 2019 08:01:02 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

शरद पूर्णिमा पर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

मोरिया पंखड़ली देदे ...मेरे खेतेश्वर को मनाऊं...

मोरिया पंखड़ली देदे …मेरे खेतेश्वर को मनाऊं…

बेंगलूरु. राजपुरोहित समाज कर्नाटक बेंगलूरु की ओर से शरद पूर्णिमा पर रविवार रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण से पूर्व मैसूरु रोड स्थित राजपुरोहित समाज भवन में समाज के आराध्य संत खेतेश्वर का दरबार सजाया गया। दरबार के समक्ष ज्योत प्रज्वलित की गई। जैसे ही ज्योत प्रज्वलित हुई।
श्रदालुओं ने जयकारो से पूरे भवन परिसर को गुंजायमान कर दिया। इसके बाद कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए एवं ज्योत में नारियल होम कर सर्वत्र शांति एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद महाप्रसादी के लाभार्थी मदनसिंह मोतीसिंह बासनी एवं शैतानसिंह पप्पूसिंह नेवरा ने पूजा अर्चना की। लाभार्थी परिवारों का समाज की ओर से अध्यक्ष नारायणसिंह तालकिया ने आभार व्यक्त किया। जागरण का शुभारंभ गणपति वंदना से हुआ। इसके बाद गुरु महिमा का गुणगान किया गया।
मोरिया पंखड़ली देदे ...मेरे खेतेश्वर को मनाऊं...
भजन गायक सुरेश पारीक, रतनसिंह एंड पार्टी ने मोरिया पंखड़ली देदे मेरे खेतेश्वर को मनाऊं.., राम से बड़ा राम का नाम…, प्रभु तुझे मिलने को मेरा दिल ये दीवाना है… इत्यादि भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूम उठे। बीच बीच में संत खेतेश्वर के जयकारे लगे। गायकों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय गुरु महिमा पर कई लोगो ने भाव नृत्य किया। देर रात तक चले जागरण में समाज के लोगों ने भाग लिया। जागरण के दौरान आगामी दिवाली स्नेह मिलन के लाभार्थी के रूप में बाबूसिंह जालमसिंह पदमसिंह गुंदेचा नोरवा के नाम की घोषणा की। स्नेह मिलन दिनांक 3 नवम्बर को होगा। इस अवसर पर सचिव शंकरसिंह, कोषाध्यक्ष मदनसिंह मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो