scriptमां-बेटी की कुएं में गिर कर डूबने से दर्दनाक मौत | Mother, Daughter drowned | Patrika News
बैंगलोर

मां-बेटी की कुएं में गिर कर डूबने से दर्दनाक मौत

कपड़े धोने कुएं के पास गई थीं

बैंगलोरNov 28, 2018 / 08:33 pm

Sanjay Kumar Kareer

well

मां-बेटी की कुएं में गिर कर डूबने से दर्दनाक मौत

फिसल गया पांव

बेंगलूरु. बेलगावी जिले में एक महिला और उसकी बेटी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हुक्केरी तहसील के कामनूर क्रास निवासी मनोहर कामटे की पत्नी भारती कामटे (45) और उसकी पु्त्री श्रीदेवी कामटे (20) मंगलवार को कपड़े धोने कुएं के पास गई थीं। श्रीदेवी पानी लेने के लिए कुएं में उतरी लेकिन निकलते समय सीढिय़ों पर पांव फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। उसने सहायता के लिए शोर मचाया। भारती उसकी सहायता के लिए कुएं में उतरी लेकिन बेटी का हाथ खींचते समय वह भी कुएं में गिर पड़ी। इसी तरह दोनों मां-बेटी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। संकेश्वर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


पूर्व विधायक प्रकाश का निधन

बेंगलुरु. जनता दल (एस) के पूर्व विधायक एच.एस.प्रकाश (6 7) का मंगलवार सुबह 11 बजे दिल का दौरा पडऩे से अस्पताल में निधन हो गया। 20 नवंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हाल में उनकी किडनी तथा लिवर का प्रत्यारोपण किया गया था। उनके निधन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी.देवेगौडा तथा मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शोक व्यक्त किया है। वर्ष 1994 से लेकर वर्ष 2013 तक चार बार उन्होंने हासन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2018 के चुनाव में उनकी हार हुई थी। वे वर्ष 198 3 में हासन नगर निकाय सदस्य तथा वर्ष 198 5 में नगर निकाय के अध्यक्ष रह चुके थे।

Home / Bangalore / मां-बेटी की कुएं में गिर कर डूबने से दर्दनाक मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो