scriptMoU between KSRTC and Jaydev Institute | केएसआरटीसी व जयदेव इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू | Patrika News

केएसआरटीसी व जयदेव इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू

locationबैंगलोरPublished: Nov 02, 2023 05:14:03 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

34 हजार कर्मचारियों को मिलेगी हृदय जांच की सुविधा

केएसआरटीसी व जयदेव इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू
केएसआरटीसी व जयदेव इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू
कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च के साथ पांच साल के लिए अपने सभी कर्मचारियों की हृदय चिकित्सा जांच के लिए एमओयू किया है। निगम "स्वस्थ कर्मचारियों को संगठन की संपत्ति" मानता है। वर्तमान में निगम में 34000 कर्मचारी कार्यरत हैं, इनमें से 24686 ड्राइवर और कंडक्टर हैं। निगम कर्मचारियों की कार्यशैली, जीवनशैली और अन्य कारणों से दिल का दौरा/हृदय संबंधी बीमारियां बहुत आम हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.