scriptशूले में मुमुक्षु इशिता का अभिनन्दन | Mumukshu Ishita greets in Shule | Patrika News

शूले में मुमुक्षु इशिता का अभिनन्दन

locationबैंगलोरPublished: Oct 14, 2021 10:31:47 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

साधुमार्गी जैन संघ बेंगलूरु

शूले में मुमुक्षु इशिता का अभिनन्दन

शूले में मुमुक्षु इशिता का अभिनन्दन

बेंगलूरु. साधुमार्गी जैन संघ बेंगलूरु के तत्वावधान में मुमुक्षु डॉ.इशिता बरडिय़ा का अभिनंदन एसएस जैन सदन अशोकनगर शूले में किया गया। संघ अध्यक्ष मोहनलाल चोपड़ा ने मुमुक्षु दीक्षार्थी बहन एवं बरडिय़ा परिवार का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बरडिय़ा परिवार ने लाडली पुत्री को संघ एवं गुरुचरणों में समर्पित करते हुए, साधुमार्गी जैन संघ बेंगलूरु संघ का गौरव बढ़ाया है। दीक्षार्थी एवं वीर बरडिय़ा परिवार को बहुत-बहुत साधुवाद। उन्होंने संयम मार्ग की उत्कृष्ट आराधना करते हुए मोक्ष मार्ग में अग्रसर होने के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
संघ के पूर्व अध्यक्ष कमल सिपानी ने मुमुक्षु एवं परिवार को शुभकामना दी।
समता महिला मंडल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबीता गुलगुलिया ने विचार व्यक्त किए। भाई विनीत बरडिय़ा ने संयम गीतिका प्रस्तुत की। पिता प्रदीप कुमार बरडिय़ा ने अपने भाव रखे।
मुमुक्षु डॉ. इशिता बरडिया ने संयम यात्रा तक पहुंचाने में सहयोगी माता-पिता एवं आचार्य, उपाध्याय प्रवर एवं संघ के प्रति आभार व्यक्त किया। समता महिला मंडल बेंगलूरु की ओर से मुमुक्षु का सम्मान करते हुए चुंदड़ी ओढ़ाकर खोल भराई की। साधुमार्गी जैन संघ, समता महिला मंडल, समता युवा संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुमुक्षु एवं बरडिय़ा परिवार का तिलक, साफा शॉल माला एवं अभिनंदन पत्र समर्पित करते हुए अभिनंदन किया। कर्नाटक आंध्रा अंचल के उपाध्यक्ष सुरेशकुमार दक ने भी विचार व्यक्त किए। साधुमार्गी जैन संघ मैसूर के मंत्री सुशील कुमार नंदावत द्वारा मैसूरु संघ की ओर से अभिनंदन पत्र का वाचन किया। समारोह में निर्मलकुमार मोगरा, मनोहरलाल बम्ब ने दीक्षार्थी एवं वीर परिवार के प्रति अपने विचार रखे। संचालन अशोक नागोरी ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो