scriptनगर प्रशासन मंत्री सीएस शिवल्ली का निधन | Municipal Admin Minister CS Shivalli passes away | Patrika News

नगर प्रशासन मंत्री सीएस शिवल्ली का निधन

locationबैंगलोरPublished: Mar 23, 2019 04:49:58 pm

नगर प्रशासन मंत्री चन्नबसप्पा सत्यप्पा शिवल्ली (57) का धारवाड़ के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के पश्चात शिवल्ली को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

bangalore news

नगर प्रशासन मंत्री सीएस शिवल्ली का निधन

बेंगलूरु. नगर प्रशासन मंत्री चन्नबसप्पा सत्यप्पा शिवल्ली (57) का धारवाड़ के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के पश्चात शिवल्ली को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
शिवल्ली कुंदगोल विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1999 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चयनित हुए थे। उसके पश्चात वर्ष 2013 तथा 2018 में उन्होंने इसी क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था।
हाल में मंत्रिमंडल के विस्तार में उनको नगर प्र्रशासन विभाग सौंपा गया था। वे धारवाड़ जिले के प्रभारी मंत्री भी थे। धारवाड़ जिले के कुंदगोल तहसील के यरगुप्पी गांव में 12 नवम्बर 1962 में जन्मे शिवल्ली को एस. बंगारप्पा का समर्थक माना जाता था। राजनीति में दस्तक देने से पहले उन्होंने कुंदगोल तहसील में डॉ. राजकुमार प्रशंसक संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, उप मुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर, विधानसभा में विपक्ष के नेता बीएस येड्डियूरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने शिवल्ली के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो