scriptकचरा निस्तारण की समस्या जल्द हल करें पालिका अधिकारी : महापौर | Municipality Officer: Mayor solve problem of garbage disposal soon | Patrika News

कचरा निस्तारण की समस्या जल्द हल करें पालिका अधिकारी : महापौर

locationबैंगलोरPublished: Oct 13, 2018 07:09:13 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

कई वार्ड में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य भी ठीक ढंग से नहीं चल रहा है

BBMP

कचरा निस्तारण की समस्या जल्द हल करें पालिका अधिकारी : महापौर

बेंगलूरु. महापौर गंगाम्बिका मल्लिकार्जुन ने बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अभियंताओं को चेतावनी दी है कि शहर का कचरा डंप करने के लिए जल्द ही कहीं जगह नहीं बचेगी इसलिए वे वार्ड स्तर पर ही इस समस्या के समाधान का विशेष प्रयास करें। अदालत के निर्देशों के बाद अब बल्लली पत्थर खदानों की खाई में भी कचरा डंप नहीं किया जा सकेगा।
पालिका की कचरा निस्तारण के लिए यहां शुक्रवार को आयोजित बैठक में महापौर ने कहा कि वार्ड स्तर पर ही सूखा कचरा तथा गीले कचरे का पृथक्करण होना चाहिए कई अभियानों के बावजूद ऐसा वर्गीकरण नहीं हो रहा है। पालिका के अभियंता तथा स्वास्थ्य अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कई वार्ड में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य भी ठीक ढंग से नहीं चल रहा है।
वाणिज्य भवनों से कचरा संग्रहण करनेवाले ऑटो रिक्शाओं का पीला तथा घर से कचरा संग्रहण करने वाले ऑटो का हरा रंग होना चाहिए। महापौर ने कहा कि जिस प्रकार से कर संग्रहण के लिए अलग राजस्व विभाग है उसी तर्ज पर कचरा निस्तारण के लिए अलग अभियंता प्रकोष्ठ के गठन की आवश्यकता है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर तथा बीबीएमपी के आयुक्त के साथ बैठक में ऐसे प्रकोष्ठ के गठन का फैसला किया जाएगा।

शिवमोग्गा और रामनगर में भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू
बेंगलूरु. शिवमोग्गा लोकसभा क्षेत्र तथा रामनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव प्रचार शुरू किया है। शिवमोग्गा में भाजपा के प्रत्याशी बीवाइ राघवेंद्र के लिए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने जिले के तीर्थहल्ली, भद्रावती, शिकारीपुर, सोरब तथा सागर में कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से चुनाव प्रचार शुरू किया है।
रामनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अधिकृत रूप से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। लेकिन यहां पर हाल में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए चंद्रशेखर को टिकट मिलना तय है। शुक्रवार को चंद्रशेखर ने रामनगर में विभिन्न मंदिरों में पूजा के बाद चुनाव प्रचार शुरू किया है। रामनगर जिला भाजपा अध्यक्ष रुद्रेश के अलाव काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मंड्या शहर भाजपा इकाई के कार्यकर्ताओं ने शहर के संजय चौराहे के पास इस क्षेत्र से डॉ सिद्धरामय्या को प्रत्याशी बनाने के पार्टी के फैसले के विरोध में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर हाल में पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति को पार्टी का प्रत्याशी बनाने पर आक्रोश व्यक्त किया।

ट्रेंडिंग वीडियो