scriptमुनिरत्ना मेरे गॉडफादर नहीं : निखिलगौडा | Muniratna is not my godfather | Patrika News

मुनिरत्ना मेरे गॉडफादर नहीं : निखिलगौडा

locationबैंगलोरPublished: Oct 28, 2020 09:12:08 am

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

हमारे दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है

मुनिरत्ना मेरे गॉडफादर नहीं : निखिलगौडा

मुनिरत्ना मेरे गॉडफादर नहीं : निखिलगौडा

बेंगलूरु.मुनिरत्ना मेरे गॉडफादर नहीं है। मैं एक अभिनेता हुं मुनिरत्ना एक फिल्म निर्माता है।कुरुक्षेत्र फिल्म के साथ-साथ हमारे दोनों के बीच का रिश्ता भी खत्म हो गया है।जनता दल एस के नेता निखिलगौडा ने यह बात कही।यहां जनता दल एस के प्रत्याशी वी कृष्णमूर्ति की चुनाव प्रचार के लिए आयोजित रोड शो में भाग लेने से पहले उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता मुनिरत्ना ने ‘कुरुक्षेत्रÓ फिल्म में उनको एक भूमिका दी थी जिसे मैने निभाया है। इसके अलावा हमारे दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है।
मैं जनता दल एस का एक समर्पित कार्यकर्ता हुं लिहाजा मेरे लिए पार्टी का हित ही अधिक मायने रखता है।क्षेत्र में उनके तथा मुनिरत्ना के बीच सांठगांठ होने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस चुनाव को गंभीरता से लेते हुए कृष्णमूर्ति की जीत के लिए हरसंभव प्रयास करने चाहिए।
इस क्षेत्र में जनता दल के पक्ष में एक लहर चल रही है जिसके कारण इस क्षेत्र में सबको चौकाने वाले परिणाम आने की संभावना है। कांग्रेस की ओर से क्षेत्र में वोक्कलिगा जाति पर केंद्रीत चुनाव प्रचार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इससे पहले दो बार इस क्षेत्र में गैर वोक्कलिगा मुनिरत्ना को टिकट देनेवाली कांग्रेस को तब वोक्कलिगा समुदाय क्यों याद नहीं आया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो