scriptकहासुनी हुई तो कर दी हत्या और शव दफना दिया | Murder accused arrested | Patrika News

कहासुनी हुई तो कर दी हत्या और शव दफना दिया

locationबैंगलोरPublished: May 18, 2020 04:03:24 pm

आरोपी गिरफ्तार

कहासुनी हुई तो कर दी हत्या और शव दफना दिया

कहासुनी हुई तो कर दी हत्या और शव दफना दिया

रामनगर. जिले के आनेकल तहसील के सूर्यनगर थानांतर्गत होन्नागरा दिन्ने क्षेत्र में 13 मई को हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले बिहार निवासी मोहमद इकबाल नामक व्यक्ति की हत्या करने के बाद आरोपी उसका शव मकान में दफनाकर फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में बिहार के जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों छह माह पहले बेंगलूरु आए थे और भवन निर्माण का कार्य करते थे। जहां पर निर्माण का कार्य चलता था, उसी परिसर में लेबर शेड में रहते थे।
होन्नागरा दिन्ने क्षेत्र में एक मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। वहीं पर रहनेवाले जितेंद्र तथा मोहमद इकबाल के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी। गुस्साए जितेंद्र ने मोहमद इकबाल की हत्या करने के बाद शेड के निकट ही शव को दफनाया और फरार हो गया था।
पत्नी ने की व्यसनी पति की हत्या
चिकमगलूरु. करेमक्कू गांव में व्यसनी पति की प्रताडऩा से तंग आकर एक महिला ने अपने पति पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार अच्युत (46) की हत्या के मामले मे उनकी पत्नी सुमित्रा (41) को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार रात को शराब के नशे में चूर अच्युत पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। इस दौरान आक्रोशित सुमित्रा ने उस पर हमला कर दिया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंपा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो