scriptहत्या का आरोपी हकीम बिहार से गिरफ्तार | Murder accused Hakim arrested from Bihar | Patrika News

हत्या का आरोपी हकीम बिहार से गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Jan 25, 2022 11:04:57 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

पुलिस ने जांच के बाद उसका पता लगाया और भागलपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया

arrested.jpg

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस आरोप में पति के साथ जीजा हुआ गिरफ्तार

बेंगलूरु. यलहंका पुलिस एक महिला की हत्या के बाद उसके जेवर लूट कर फरार आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर बेंगलूरु लाई है।

पुलिस के अनुसार सलीम (32) निर्माण मजदूर है और साथ में जड़ी बूटियों से लोगों का इलाज भी करता था। सिद्धम्मा (55) नामक एक महिला उसके पास इलाज कराने और दवाई लेने गई थी। सलीम ने बुधवार को सिद्धम्मा की हत्या करने के बाद जेवरात लूटे और फरार हो गया था। यलहंका पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद उसका पता लगाया और भागलपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सिद्धम्मा के जेवर भी बरामद हुए हैं।

नौकरी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बेंगलूरु. संपिगेहल्ली पुलिस ने कई लोगों को रोजगार दिलाने के बहाने रुपए झटकने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के पुणे निवासी संजीव गंगाराम गोरखा (48) के तौर पर की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी इंटरनेट पर नामी कंपनियों में कई पद रिक्त होने की जानकारी पोस्ट करता था। शिक्षित लोग उससे संपर्क कर अपना विवरण भेजते थे। आरोपी उनके मोबाइल नंबर प्राप्त कर ऑनलाइन साक्षात्कार लेता था। नौकरी के लिए कुछ रुपए कंपनी के लोगों को देने के बहाने लाखों रुपए ढट क लेता था। नियुक्ति के नाम पर जाली नियुक्ति पत्र देता था। एक कंपनी ने पुलिस से शिकायत की। आरोपी से पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया है।

तीन दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार

बेंगलूरु. बैटरायनपुर पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 25 दुपहिया वाहन और जेवर जब्त किए।

पुलिस के अनुसार अरफात नगर के शब्बीर पाशा (23), गौरीपाल्या के सैयद कलीम (27) और शामण्णा गार्डन के आफताब पाशा (29) दुपहिया वाहन, दुकानों से मोबाइल और जेवर चुराते थे। तीनों को गिरफ्तार कर 30 लाख रुपए के जेवर भी जब्त किए। उनके खिलाफ बैटरायनपुर, केंगेरी, विजय नगर, केंगेरी, चन्द्रा ले ले आउट, डी.जे.हल्ली, चामराजपेट, शंकरपुरम, जे.पी.नगर, सुब्रमण्या नगर तथा अन्य पुलिस थानों में लूट के 19 मामले, चोरी के 32 मामले और अन्य मामले दर्ज हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो