scriptमुंह से आई बदबू तो पहुंचा दिया मौत के मुंह में | murder because smell was coming from mouth | Patrika News

मुंह से आई बदबू तो पहुंचा दिया मौत के मुंह में

locationबैंगलोरPublished: Jul 06, 2019 04:35:37 pm

कलासीपाल्यम पुलिस ने दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गत रविवार रात मावल्ली निवासी शोएब पाशा (२२) अपने भाई शाहिद पाशा (२४) के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात मित्र सैयद नबी से हुई।

bangalore news

मुंह से आई बदबू तो पहुंचा दिया मौत के मुंह में

बेंगलूरु. कलासीपाल्यम पुलिस ने दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गत रविवार रात मावल्ली निवासी शोएब पाशा (२२) अपने भाई शाहिद पाशा (२४) के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात मित्र सैयद नबी से हुई। नबी दोनों भाइयों से गले मिला। हालांकि नबी के मुंह से बदबू आने पर दोनों भाइयों ने नबी को ढकेल दिया था। इसी कारण उनके झगड़ा हुआ और नबी ने दोनों भाइयो पर चाकू से हमला किया। इससे शोएब ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि शाहिद गंभीर रूप से जख्मी होने पर विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलासिपाल्यम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी नबी को गिरफ्तार किया।
चार युवक गिरफ्तार
कलासीपाल्यम पुलिस ने आनंद (२८) की हत्या के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सैयद जमीर (३०), मोहम्मद शाहबाज (२५), अब्दुल जाफर (२८)और नदाफ शरीफ (२७) के रूप में हुई है। चारों आवारागर्दी करते हुए हमेशा मादक पदार्थ का इस्तेमाल कर कलासीपाल्यम में राहगीरों को परेशान करते थे।

ट्रेंडिंग वीडियो