scriptसमाजकंटक की दिन दहाड़े दौड़ाकर हत्या | murder in broad daylight | Patrika News

समाजकंटक की दिन दहाड़े दौड़ाकर हत्या

locationबैंगलोरPublished: Aug 05, 2020 03:04:35 pm

पुरानी दुश्मनी का मामला

crime_scene.jpg

,,

बेंगलूरु. कोत्तानूर पुलिस थानांतर्गत एक समाजकंटक की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार हेण्णूर बंडे निवासी सुरेश (२७) शहर के पूर्व क्षेत्र में गत माह हुई एक हत्या के मामले में लिप्त था।

सुबह सुरेश एक होटल में चाय पीकर घर लौट रहा था। एक आटो में आए चार से पांच लोगों ने चाकू और लाठियों से हमला कर दिया। सुरेश अपनी जान बचाकर भाग निकला।
आरोपियों ने उसका पीछा किया और पकड़ कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि पुरानी दुश्मनी के चलते सुरेश की हत्या की गई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश कर रही है।
घर में घुस कर महिला की हत्या
बेंगलूरु. मारतहल्ली पुलिस थानान्तर्गत एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मुनेेकोललू निवासी नागेश किसी जरूरी काम से अपने गांव गया था। घर पर उसकी पत्नी संध्या (27) अपने दो बच्चों के साथ थी। रात में किसी ने घर में घुस कर कर संध्या की हत्या कर दी।
अलमारी में आभूषण और रुपए होने के बावजूद इसे हाथ भी नहीं लगाया। सुबह घर से बच्चों के रोने की आवाज आ रही थी। पडोसियों ने जाकर देखा तो संध्या का शव मिला। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो