मुस्कान की प्रशंसा करने वाले जवाहिरी के बयान के बाद संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए मुस्कान के पिता मोहम्मद हुसैन खान (Mohammad Hussain Khan) ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से परिवार की शांति भंग हो रही है। पुलिस और राज्य सरकार सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर सकती है। वे इस वीडियो के बारे में कुछ नहीं जानते कि वह कौन है? उन्होंने जवाहिरी को आज पहली बार देखा। उसने अरबी में कुछ कहा है। लेकिन, वे अपने देश में शांति और सद्भाव और भाईचारे के साथ रह रहे हैं।
मुस्कान (Muskan) की तारीफ करने वाले जवाहिरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा 'लोगों के मन में जो आ रहा है वे कह रहे हैं। इससे अनावश्यक रूप से परेशानी पैदा हो रही है। हम अपने देश में शांति से रह रहे हैं। हम नहीं चाहते कि वह हमारे बारे में बात करे क्योंकि वह संबंधित नहीं हैं। यह गलत है और हमें विभाजित करने की कोशिश है।'
हुसैन खान ने बताया कि मुस्कान ने भी यह वीडियो देखा है। जवाहिरी ने जो कुछ भी कहा है वह 'गलत' है। मुस्कान अभी भी एक छात्रा है। वह पढऩा चाहती है। आतंकी संगठन से किसी तरह के लिंक का पता लगाने के लिए जांच की मांग पर खान ने कहा कि यह होना चाहिए। कानून, पुलिस और सरकार इसके लिए है।