scriptMysore Dussehra festival inauguration ceremony held | ऐतिहासिक मैसूरु दशहरा उत्सव आरंभ | Patrika News

ऐतिहासिक मैसूरु दशहरा उत्सव आरंभ

locationबैंगलोरPublished: Oct 15, 2023 06:31:02 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

दशहरा उत्सव देवी चामुंडेश्वरी को समर्पित है, जो मैसूरु शहर और मैसूरु के शाही परिवार की प्रमुख देवता हैं। यह आयोजन राक्षस राजा महिषासुर पर देवी चामुंडेश्वरी की जीत का जश्न मनाता है। महिषासुर को पराजित करने के बाद देवी ने एक पहाड़ी को अपना निवास स्थान बनाया, जिसे चामुंडी पहाड़ी के नाम से जाना जाता है।

mys-dasara
,,
मैसूरु. ऐतिहासिक मैसूरु दशहरा उत्सव रविवार को आरंभ हो गया। प्रसिद्ध संगीतकार हंसलेखा ने इसका औपचारिक उद्धघाटन किया। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार व मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों के अलावा, सांसद प्रताप सिम्हा और अन्य विधायक उद्धघाटन समारोह के दौरान मौजूद रहे। हंसलेखा ने कहा कि मैसूर राजवंश के पूर्व राजा नलवाड़ी कृष्णराज वाडियार के शासनकाल के दौरान उन्‍होंने क्षेत्र के विकास के लिए बहुत कुछ किया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.