scriptनाबार्ड से कर्नाटक को 935 करोड़ रुपए की मदद | Nabard gives Rs 935 cr assistance to Karnataka | Patrika News

नाबार्ड से कर्नाटक को 935 करोड़ रुपए की मदद

locationबैंगलोरPublished: Dec 08, 2018 05:41:57 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

यह राशि प्रमुख रूप से रानीबेन्नूर, कारटगी और दासनपुर में मेगा मार्केट यार्ड के निमार्ण के लिए दी गई।

NABARD

नाबार्ड से कर्नाटक को 935 करोड़ रुपए की मदद

बेंगलूरु. ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे में सुधार के लिए नाबार्ड ने प्रदेश को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 935 करोड़ रुपए की ऋण सहायता की स्वीकृति दी है।

नाबार्ड-कर्नाटक के मुख्य महाप्रबंधक पीवीएस सूर्यकुमार ने बताया कि यह राशि प्रमुख रूप से रानीबेन्नूर, कारटगी और दासनपुर में मेगा मार्केट यार्ड के निमार्ण के लिए दी गई।
इसके अलावा कृषि उत्पाद विपणन समितियों (एपीएमसी) में 362 नीलामी प्लेटफार्म और 148 गोदाम के निर्माण में मदद होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 631.15 किमी सड़कें, 71 पुल और 108 पशु चिकित्सा से जुड़े संस्थानों के निर्माण में सहायता की जाएगी।
इस रकम का उपयोग 1 ड्रिप सिंचाई परियोजना में भी होगा, जिसके दायरे में 1818.18 हेक्टेयर भूमि होगी। हासन जिले में एक पेयजल परियोजना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 162 शिक्षण संस्थानों में मूलभूत संरचनाओं के निर्माण में मदद की जा रही है।

राज्य में कई स्थानों पर बारिश
बेंगलूरु. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भागमंडल में 4 सेमी और हुमचदकट्टे में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।
राज्य के मैदानी इलाकों में बीदर और विजयपुरा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे तक राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
कुछ दूरदराज के इलाकों में छिटपुट बूंदाबादी हो सकती है। दूसरी ओर बेंगलूरु शहर पर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो