scriptशिव मंंदिरों में दिनभर गूंजा ‘नम: शिवाय’ | 'Namah: Shivaay' echoed throughout the day in Shiva temples. | Patrika News

शिव मंंदिरों में दिनभर गूंजा ‘नम: शिवाय’

locationबैंगलोरPublished: Mar 11, 2021 10:54:45 pm

कोरोना के साए के बावजूद दिनभर चली पूजा-अर्चना

mahashivratri

,

बेंगलूरु. कर्नाटक में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व श्रद्धा, उल्लास से मनाया गया। कोरोना काल के बाद पहली बार आई महाशिवरात्रि को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। हालांकि कोरोना के साए के कारण कुछ मंदिरों में अपेक्षाकृत भीड़ कम रही। इस अवसर पर शिवालयों में पंचामृत अभिषेक, रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक सहित महामंगल आरती के आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को धतूरा, भांग का भोग चढ़ाकर परिवार की खुशहाली की कामना की।
बड़ा आयोजन गवि गंगा धरेश्वर मंदिर में

शहर के गविपुर गुटï्टहल्ली स्थित अति प्राचीन गवि गंगा धरेश्वर मंदिर में मुख्य आयोजन हुआ। यहां सुबह पांच बजे महारुद्राभिषेक से दिन की शुरुआत हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया।
shiva_temple_03.jpg
यह क्रम रात नौ बजे तक जारी रहा। रात दस बजे से प्रत्येक दो घंटे में पूजा शुरू हुई इस दौरान भगवान शिव परिवार का अलंकार भी किया गया। मल्लेश्वर स्थित काडु मल्लेश्वर, गायत्री मंदिर, हलसूरु स्थित सोमेश्वर मंदिर, एचएएल स्थित शिवमंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में श्रध्दालुओं ने कतारबध्द होकर पूजा-अर्चना की।
मलै महादेश्वर मंदिर में पाबंदी

मालूम हो कि महाशिवरात्रि राज्य के बहुसंख्यक लिंगायत समुदाय का प्रमुख पर्व है। इस मौके पर उत्तर कन्नड़ जिले स्थित मुर्डेश्वर मंदिर में भी पूजा- अर्चना हुई। हालांकि चामराजनगर जिले स्थित मलै महादेश्वर मंदिर में कोरोना के चलते श्रध्दालुओं के प्रवेश पर पाबंदी रही। पुजारियों ने सादगी से महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो