scriptराष्ट्रीय अध्यक्ष नाहर का सम्मान | National President Nahar's honor | Patrika News

राष्ट्रीय अध्यक्ष नाहर का सम्मान

locationबैंगलोरPublished: Nov 24, 2021 09:30:51 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नागौर गए नाहर

राष्ट्रीय अध्यक्ष नाहर का सम्मान

राष्ट्रीय अध्यक्ष नाहर का सम्मान

बेंगलूरु. अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेेंगलूरु निवासी रेवंतमल नाहर मंगलवार को नागौर पहुंचे। बेंगलूरु निवासी नाहर अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नागौर गए। इस अवसर पर आचार्य जयमल जैन मार्ग स्थित जयमल जैन पौषधशाला में दोपहर 3 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जय जाप से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रीता ललवानी व रेखा सुराणा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संजय पींचा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिचय दिया। इसके बाद जयमल जैन श्रावक संघ, नागौर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नाहर का तिलक, माला, शॉल, साफा एवं स्कृति चिन्ह से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर नाहर ने कहा कि संघ को आगे बढ़ाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। तन, मन व धन से संघ के कार्यक्रम के लिए हमेशा तत्पर रहें। नाहर ने विशेष रूप से कहा कि उनकी नजर में सभी श्रावक-श्राविका अध्यक्ष हैं। वे तो व्यवस्था के तहत अध्यक्ष हंै। लेकिन संघ की वृद्धि करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नागौर की धरा तो धन्य है, जहां आचार्य जयमल महाराज का संथारा सहित देवलोकगमन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संघ की राष्ट्रीय योजनाएं व गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला। जयगच्छीय साधु-साध्वी के विहार कार्यक्रम के बारे में भी नाहर ने विस्तृत जानकारी दी।
राष्ट्रीय योजना में जुड़े श्रद्धालु
संघ की राष्ट्रीय योजनाओं के बारे में सुनने के बाद हरकचंद ललवानी परिवार व ललित सुराणा परिवार ने राष्ट्रीय योजना में जुडऩे की घोषणा की। नागौर संघ की ओर से हरकचंद ललवानी व नरपतचंद ललवानी ने नाहर के समक्ष विचार रखे। संजय पींचा ने जय संघ नागौर की गतिविधियों के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। इस मौके पर प्रकाशचंद बोहरा, निर्मलचंद चौरडिय़ा, कमलचंद ललवानी, चैनसुख बोहरा, प्रकाशचंद ललवानी, पंकज ललवानी, किशोर सुराणा, महेंद्र कांकरिया, प्रीतम ललवानी, नौरतन सुराणा, कन्हैयालाल ललवानी, जितेंद्र चौरडिय़ा, मनोज ललवानी, सुनील ललवानी, मुदित पींचा, सोहन नाहर मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो