scriptनवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू | Navratri festival preparations begin | Patrika News

नवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू

locationबैंगलोरPublished: Sep 21, 2021 07:58:03 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

नौ दिन तक होंगे अलग-अलग कार्यक्रम

नवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू

नवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू

बेंगलूरु . सुराणा संघ की एक बैठक गोडवाड़ भवन स्थित में मार्गदर्शक व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मलकुमार सुराणा की उपस्थिति में हुई। मंगलाचरण उपाध्यक्ष अशोक सुराणा ने किया। संघ अध्यक्ष महीपाल सुराणा ने स्वागत किया। महामंत्री भीमराज सुराणा ने आगामी नवरात्र महोत्सव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। महोत्सव के मुख्य प्रायोजक के रूप में निर्मल कुमार आदित्य सुराणा ने स्वीकृति प्रदान की तथा सहप्रायोजक के रुप में अन्य सात नामों की भी घोषणा की। आगामी 10 अक्टूबर को अत्तिबेले स्थित सुसवाणी धाम में होने वाली भक्ति से पूर्व नारायण हृदयालय से माताजी धाम तक पैदल यात्रा होगी। निर्मल कुमार सुराणा ने कहा की हमारा दायित्व है कि हम नई पीढ़ी को हमारी गौरवशाली परंपरा व संस्कृति से अवगत कराते रहें। युवाओं को जोडऩे के लिए सुराणा बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन शीघ्र होगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष रिखबचंद, राजेंद्र कुमार, सरदारमल, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, उत्तमचंद, सोहनलाल, कोषाध्यक्ष एस. नरेंद्र, सहमंत्री जतन, सहसंगठन मंत्री नरेन्द्र उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो