scriptपुलिस में अधिक संख्या में महिलाओं की भर्ती संतोषजनक : परमेश्वर | need to inducted more women in police | Patrika News

पुलिस में अधिक संख्या में महिलाओं की भर्ती संतोषजनक : परमेश्वर

locationबैंगलोरPublished: Sep 07, 2018 08:03:42 pm

Submitted by:

Surendra Rajpurohit

121 महिला प्रशिक्षाणार्थियों में 16 महिलाएं स्नातकोत्तर और 96 महिलाएं डिग्रीधारी हैं

g parameshwara

पुलिस में अधिक संख्या में महिलाओं की भर्ती संतोषजनक : परमेश्वर

बेंगलूरु. उप मुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने कहा कि महिलाओं के अधिक संख्या में पुलिस विभाग में शामिल होना संतोषजनक है।
उन्होंने गुरुवार को तुमकूरु में १२०वीं महिला प्रशिक्षणार्थियों की पासिंग आउट परेड में कहा कि प्रदेश में महिलाएं के अधिक संख्या में भर्ती होने से अन्य महिलाओं का हौसला बढ़ेगा। सरकार पुलिस विभाग में महिलाओं को २० फीसदी आरक्षण देने पर विचार कर रही है। प्रदेश के २५० भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में से २० महिला हैं। विभिन्न डिग्री प्राप्त किए उम्मीदवारों का पुलिस विभाग में चयन होने लगा है। पुलिस विभाग में उच्च शिक्षित महिला पुलिस कर्मचारी भी हैं। १२१ महिला प्रशिक्षाणार्थियों में १६ महिलाएं स्नातकोत्तर और ९६ महिलाएं डिग्रीधारी हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की संख्या के आधार पर आवास निर्मित किए जा रहे हैं। विभिन्न तहसीलों मे २५० कालोनी बन रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दो से तीन कमरे वाले निवास और अन्य पुलिस कर्मचारियों को एक और दो कमरे वाले निवास बनाए जा रहे हैं। कर्नाटक राज्य पुलिस आवासीय निगम से ही निर्माण कार्य जारी है। सरकार ने पहले लोक निर्माण विभाग के जरिए कालोनी बनाने का फैसला लिया था, जिसका विरोध होने पर फैसले को रद्द करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि बेंगलूरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) के जरिए निर्मित फ्लैट खरीदने का कोई इरादा नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निवास की कोई कमी नहीं है। परमेश्वर ने कहा कि पुलिस व्यवस्था को नगारिक हितैषी करने के लिए साफ्टवेयर उन्नत करके विभागीय सूचना प्रौद्योगिकी के नेटवर्क को मजबूत कर सभी पुलिस थानों की ब्राड बैन्ड क्षमता बढ़ाई जाएगी। सभी पुलिस आयुक्त कार्यालयों में निर्भया केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। जिला मुख्यालयों में महिला पुलिस थानों को वन स्टाप सर्विस केन्द्रों के तौर पर विकसित किया जाएगा।
लंबित मुकदमों की त्वरित सुनवाई के लिए सभी जिलों की जेल और न्यायालयों के लिए वीडियो लिंकिंग व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर पुलिस महा निरीक्षक (मध्यक्षेत्र) पी. दयानन्द, पुलिस अधीक्षक दिव्या गोपीनाथ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभा रानी, पुलिस उपाधीक्षक नागराज, वेणुगोपाल और कई अधिकारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो