बैंगलोर

पार्टी को जिलों और तहसीलों मे मजबूत करने की जरूरत है : गुंडूराव

दिनेश गुंडूराव ने की जिलाध्यक्षों के साथ बैठक

बैंगलोरNov 17, 2018 / 07:10 pm

Ram Naresh Gautam

पार्टी को जिलों और तहसीलों मे मजबूत करने की जरूरत है : गुंडूराव

बेंगलूरु. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर शुक्रवार को सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की।
उन्होंने पहले दिन मैसूरु राजस्व संभाग के हासन, मंड्या, चिकमगलूर, चामराज नगर समेत कई जिलों के जिलाध्यक्षों और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से चर्चा की।

निदेश गुंडूराव ने इस अवसर पर मतदाता पहचान कार्ड के नंबर को शक्ति अभियान के टोल फ्री नंबर को संदेश भेजकर इसका पंजीयन करने के अभियान को अधिक सफलता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
प्रदेश भर में केवल दो लाख पंंजीयन हुए है। इसमे तेजी लाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता द- एस के साथ गठबंधन करने के बावजूद पार्टी को जिलो और तहसीलों मे मजबूत करने की जरूरत है।
जनसंपर्क अभियान को अधिक प्रमुखता देनेको कहा। कांग्रेस का एक ही उद्देश यह होना चाहिए कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी को अगला प्रधानमंत्री बनाना है।

इसी दिशा में काम करते हुए सभी नेताओं और कार्यकताओं को मतभेद भुलाकर काम करने की जरूरत है।
उन्होंंने कहा कि अगर ब्लॉक अध्यक्षों ने मेहनत और लगन से काम नहीं किया तो उन्हें बदल दिया जाएगा।

अध्यक्षों को चाहिए कि वह इसका अवसर ना दें। सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर नरेन्द मोदी सरकार की विफलता, गठबंधन सरकार और सिद्धरामय्या सरकारी की उपलब्धियों की जानकारी दें।
शक्ति अभियान के तहत कम से कम दो करोड़ पंजीयन कराने की जरूरत है। इस अभियान को हर गली और मोहल्लों मे करने का सुझाव दिया।

बैठक के दौरान हासन जिले के अध्यक्ष ने बताया कि अगर हासन लोकसभा की सीट जनता दल एस को दी गई तो कांग्रेस को बहुत नुकसान होगा।
इसलिए कांग्रेस के उम्मीदवार को खड़ा करने का सुझाव दिया। मंड्या जिले के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकाररियों ने भी मंड्या लोकसभा की सीट जदएस को देने पर नाराजगी जताई।

Home / Bangalore / पार्टी को जिलों और तहसीलों मे मजबूत करने की जरूरत है : गुंडूराव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.