scriptनेताजी ने २० लाख में बनवाया बंदर का मंदिर | Netaji built monkey temple in 20 lakhs | Patrika News

नेताजी ने २० लाख में बनवाया बंदर का मंदिर

locationबैंगलोरPublished: Feb 17, 2020 06:36:04 pm

Netaji built monkey temple in 20 lakhs: मनुष्यों और जानवरों का लगाव सदियों से रहा है। कितने धार्मिक ग्रंथ,कितनी कहानियां, ढेर सारी फिल्में इस लगाव की उदाहरण बनी हैं। जानवर मनुष्य को बचाने के लिए अपनी जान पर खेलते रहें हैं तो ऐसे भी लोग हैं जो अपनी जान से भी ज्यादा जानवरों से प्यार करते हैं। कर्नाटक के एक पूर्व मंत्री ने एक पालतू बंदर का मंदिर बनवाकर पालतू जानवरों के प्रति इसी लगाव की नजीर पेश की है।

नेताजी ने २० लाख में बनवाया बंदर का मंदिर

नेताजी ने २० लाख में बनवाया बंदर का मंदिर

बेंगलूरु. मनुष्यों और जानवरों का लगाव सदियों से रहा है। कितने धार्मिक ग्रंथ,कितनी कहानियां, ढेर सारी फिल्में इस लगाव की उदाहरण बनी हैं। जानवर मनुष्य को बचाने के लिए अपनी जान पर खेलते रहें हैं तो ऐसे भी लोग हैं जो अपनी जान से भी ज्यादा जानवरों से प्यार करते हैं। कर्नाटक के एक पूर्व मंत्री ने एक पालतू बंदर का मंदिर बनवाकर पालतू जानवरों के प्रति इसी लगाव की नजीर पेश की है।
पूर्व मंत्री सारा महेश के पालतू बंदर, चिंटू की हाल ही बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। बंदर की मौत से उनके गहरा धक्का लगा और उन्होंने बंदर की स्मृति में एक मंदिर बनवाने का संकल्प लिया। आखिरकार २० लाख की लागत से मंदिर बन गया और मंदिर में चिंटू की प्रतिमा स्थापित की गई।
बंदर चिंटू से महेश के लगाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उन्हें बंदर की मौत की खबर मिली तो वे सिंगापुर में थे। महेश ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द किए और मैसूरु लौट आए। अब दत्तागली स्थित फार्म हाउस में चिंटू का मंदिर बन गया है और उद्घाटन होने के बाद से ही मंदिर चर्चा में है। मंदिर का उद्घाटन भी धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विधि-विधान से हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो