scriptचुनाव में धन-बल का इतना प्रभाव कभी नहीं देखा : जयचंद्र | Never seen such use of money power in election | Patrika News

चुनाव में धन-बल का इतना प्रभाव कभी नहीं देखा : जयचंद्र

locationबैंगलोरPublished: Nov 04, 2020 08:10:42 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

चुनाव में क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर जनादेश

चुनाव में धन-बल का इतना प्रभाव कभी नहीं देखा : जयचंद्र

चुनाव में धन-बल का इतना प्रभाव कभी नहीं देखा : जयचंद्र

तुमकूरु. मेरे राजनीतिक जीवन का यह 10वां चुनाव है। लेकिन इस चुनाव में जो धनबल का उपयोग किया गया, वह पहले कभी नहीं देखा था। कांग्रेस के प्रत्याशी टीबी जयचंद्र ने यह बात कही।तहसील मुख्यालय सिरा में राघवेंद्र स्वामी मठ में पूजा के करने के पश्चात यहां जूनियर कॉलेज में पत्नी के साथ मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि अधिकारी सत्तारूढ़ दल के एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं।
प्रशासन का ऐसा दुरुपयोग उन्होंने पहली बार देखा है। सत्तारूढ़ दल ने कई बार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया। कई शिकायतें करने के बावजूद अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने कहा कि उनको क्षेत्र के मतदाताओं पर भरोसा है। उन्होंने इस चुनाव में क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर जनादेश मांगा है। धन बल तथा प्रशासन का दुरुपयोग के बीच भी क्षेत्र के मतादाता ही उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे।
उधर, भाजपा के प्रत्याशी राजेश गौड़ा ने आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित चिरतेहल्ली में स्थित ईश्वर के मंदिर में पूजा के पश्चात सरकारी स्कूल में मतदान किया। उन्होंने कहा कि उनकी जीत के लिए मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जो अथक प्रयास किए हैं, उससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप खारिज करते हुए कहा की विपक्ष हार के लिए अभी से बहाने ढूंढ रहा है।
कांग्रेस को बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत : मुनिरत्ना

बेंगलूरु. राजराजेश्वरी नगर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मुनिरत्ना ने धांधलियों को लेकर लगाए गए कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे कहीं भी स्पष्टीकरण देने को तैयार हैं।वैयालीकावल स्थित आवास में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत है। अभी चुनावी आचार संहिता लागू होने के कारण वे अधिक कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। लेकिन समय आने पर वे कांग्रेस के इस आरोप का जवाब देंगे।
खुद वोट नहीं दे पाए मुनिरत्ना

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी संक्रमण की विषम स्थिति में भी क्षेत्र में लाखों लोगों का मतदान देखकर वे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उनका आवास मल्लेश्वरम विधान सभा क्षेत्र में होने के कारण उनका नाम राजराजेश्वरी नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल नहीं है। लिहाजा वे यहां मतदान नहीं कर सकते।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो