scriptहुबली से जोधपुर के लिए नई वायुसेवा शुरू | New Air Services to Hubli from Jodhpur | Patrika News

हुबली से जोधपुर के लिए नई वायुसेवा शुरू

locationबैंगलोरPublished: Jun 17, 2019 11:38:49 pm

एयर इंडिया ने हुब्बल्ली से मुंबई होते हुए जोधपुर के लिए नई वायुसेवा शुरू की है। इससे हुब्बल्ली से जोधपुर जाने वाले लोगों के लिए सफर आसान हो गया है।

हुबली से जोधपुर के लिए नई वायुसेवा शुरू

हुबली से जोधपुर के लिए नई वायुसेवा शुरू

हुब्बल्ली. एयर इंडिया ने हुब्बल्ली से मुंबई होते हुए जोधपुर के लिए नई वायुसेवा शुरू की है। इससे हुब्बल्ली से जोधपुर जाने वाले लोगों के लिए सफर आसान हो गया है।

प्रवासी ट्रेवल एसोसिएशन के कार्यदर्शी सुभाषचंद्रा डंक ने बताया कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित अनेक संगठन इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री एवं एयर इंडिया के अधिकारियों से लंबे समय से मांग कर रहे थे कि हुबली से सुबह मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाए तो प्रवासी राजस्थानियों को मुंबई से जोधपुर चलने वाली फ्लाइट आसानी से मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अनेक बार उन्होंने धारवाड़ के सांसद व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी एवं एयर इंडिया के अधिकारियों से चर्चा कर उनको इस मांग से अवगत कराया था। अब जाकर यह मांग पूरी हुई है, इससे सभी को फायदा होगा और एक ही दिन में हुबली से जोधपुर पहुंच सकेंगे।

डंक ने बताया की हुबली से प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को फ्लाइट संख्या एआई 507 प्रात: 07.15 बजे हुबली से उड़ान भरकर प्रात: 08 .15 बजे मुंबई पहुंचेगी।

मुंबई से फ्लाइट संख्या एआई 6 45 प्रात: 09.35 बजे उड़ान भरकर 11.20 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इस नई उड़ान से अब प्रवासियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में आसानी होगी। इस लंबित मांग के पूरी होने पर प्रवासियों ने खुशी जताई व क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं एयर इंडिया के अधिकारियों का आभार जताया।

अपराध नियंत्रण के लिए किया जागरूक
मंड्या. श्रीरंगपट्टण थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को बाबरणकोप्पल गांव के मारगुडी चौराहा पर ग्रामीणों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। सभा में पुलिस उपाधीक्षक योगेन्द्रा नाथ ने कहा कि हमारे आस-पास अपराध का पता चलने पर बिना डरे पुलिस को बताकर सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।

ताकि अपराधी का पता चल सके और उनको सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में पुलिस का भय होने कारण अपराध होने पर पुलिस को नहीं बताते हैं। पुलिस के भय को मन से बाहर निकालकर पुलिस के साथ अच्छे संबंध रखने की कोशिश करें। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों को घर की सुरक्षा के लिए सीसी टीवी कैमरा लगवाने की बात भी कही। सभा में पुलिस अधिकारी देवराजु, महादेवा, उदय कुमार मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो