scriptकर्नाटक में रोज कम हो रहे कोरोना के नए मरीज | New covid patients are decreasing daily in Karnataka | Patrika News

कर्नाटक में रोज कम हो रहे कोरोना के नए मरीज

locationबैंगलोरPublished: Jun 15, 2021 07:38:50 pm

मंगलवार को राज्य में 5041 नए संक्रमित
14785 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
बेंगलूरु में 985 नए संक्रमित

vaccination_055.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के नए मामले मंगलवार को 5041 रहे। वहीं 14785 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 162282 हो गए। वहीं रविवार को संक्रमण से 115 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी दर 3.80 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बेंगलूरु शहरी जिले में 985 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां 16 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 2818 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
कहां कितने नए मरीज

बागलकोट जिले में 23, बल्लारी जिले में 122, बेलगावी जिले में 95, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 133, बीदर जिले में 2, चामराजनगर जिले में 79, चिकबल्लापुर जिले में 65, चिकमगलूरु जिले में 224, चित्रदुर्ग जिले में 95, दक्षिण कन्नड़ जिले में 482, दावणगेरे जिले में 183, धारवाड़ जिले में 65, गदग जिले में 21, हासन जिले में 522, हावेरी जिले में 29, कलबुर्गी जिले में 26, कोडुगू जिले में 64, कोलार जिले में 162, कोप्पल जिले में 30, मंड्या जिले में 213 नए संक्रमित मिले हैं।
मैसूरु जिले में 490 नए संक्रमित

मैसूरु जिले में 490, रायचूर जिले में 30, रामनगर जिले में 25, शिवमोग्गा जिले में 122, तुमकूरु जिले में 329, उडुपी जिले में 107, उत्तर कन्नड़ जिले में 122, विजयपुर जिले में 50 और यादगीर जिले में 11 नए मरीजों की पुष्टि हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो