वे पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आए हैं। एहतियातन उत्तर कन्नड़ जिले के सभी पुलिस थानों में शिकायतें स्वीकार करने के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है।
कोरोना फ्रंटलाइन, क्वारंटीन सेंटर तथा अन्य मौके पर जनता के संपर्क में आने वाले स्टाफ को पी.पी.ई. किट उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर किसी को भी पुलिस थाने नहीं पहुंचना चाहिए। रिसेप्शन कोरोना फ्रंटलाइन पुलिस 10 दिन तक दूर रहना, 10 दिन के बाद परीक्षण कर घर भेजा जाएगा। आधे से अधिक पुलिसकर्मी (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण ) पी.पी.ई. किट पहन कर ही ड्यूटी निभाते हैं।
पुलिस को सीधे जनता के बीच रहना पड़ता है अत: इसके लिए सामाजिक अंतर आवश्यक है। जनता को सामाजिक अंतर बनाए रखने की दिशा में पुलिस की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक जी.टी. नायक, सी.पी.आई प्रदीप बी.यू. सहित कई उपस्थित थे।