सर्दी के सितम से राहत नहीं
राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क होने के बाद भी लोगों को शीतलहर से राहत नहीं मिल रही है। बेंगलूरु सहित दक्षिण अंदरुनी कर्नाटक एवं उत्तर अंदरुनी कर्नाटक के अधिकांश जिलों में सर्दी का सितम जारी है।

बेंगलूरु. राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क होने के बाद भी लोगों को शीतलहर से राहत नहीं मिल रही है। बेंगलूरु सहित दक्षिण अंदरुनी कर्नाटक एवं उत्तर अंदरुनी कर्नाटक के अधिकांश जिलों में सर्दी का सितम जारी है।
पूरे साल अपने सदाबहार के मौसम के लिए प्रसिद्ध बेंगलूरु में भी इस बार ठंड ने जोरदार दस्तक दे रखी है। दिन के समय आसमान साफ होने से भले सूर्यदेव प्रकाश बिखेरते रहें लेकिन धूप में भी नमी महसूस हो रही है। रात से लेकर सुबह तक जहां ठंड का सीधा असर देखा जा रहा है, वहीं दिन के समय भी मौसम में ठंडक बनी रहती है।
दिन में अधिकतम तापमान २८ डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान १२ डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया।
विजयपुर जिला सबसे ठंडा रहा
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में विजयपुर जिला सबसे ठंडा रहा जहां का न्यूनतम तापमान ९ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र और उत्तर कर्नाटक क्षेत्र के अधिकांश जिलों में भी न्यूनतम तापमान औसत से कम बना हुआ है। इसी प्रकार दक्षिण अंदरुनी कर्नाटक में मैसूरु, मंड्या, चामराजनगर, हासन आदि जिलों में भी सर्दी का सितम जारी है। विशेषकर सुबह के समय लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अब पाइए अपने शहर ( Bangalore News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज