scriptकोरोना : कर्नाटक में एक्टिव मामले एक लाख से नीचे | now karnataka has less than a lakh active covid patients | Patrika News
बैंगलोर

कोरोना : कर्नाटक में एक्टिव मामले एक लाख से नीचे

– 70 लाख से ज्यादा लोगों की हुई कोविड जांच- 5,778 संक्रमित तो 13 हजार से ज्यादा डिस्चार्ज

बैंगलोरOct 23, 2020 / 04:29 am

Nikhil Kumar

कोरोना : कर्नाटक में एक्टिव मामले एक लाख से नीचे

कोरोना : कर्नाटक में एक्टिव मामले एक लाख से नीचे

बेंगलूरु. राज्य में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक बार फिर से एक लाख के नीचे पहुंची है। 92,927 मरीजों का उपचार जारी है। गुरुवार को कोविड के नए मरीजों की संख्या 5,778 रही और 13,550 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक संक्रमित कुल 7,88,551 मरीजों में से 6,84,835 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोविड से अब तक 10,770 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 74 मौतों की पुष्टि गुरुवार को हुई। बेंगलूरु शहर में 371 सहित प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों के आइसीयू में कुल 940 मरीज भर्ती हैं।

गत 24 घंटे में 20,853 रैपिड एंटीजन और 86,501 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 1,07,354 सैंपल जांचे गए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 70,60, 189 कोविड सैंपल जांचे गए हैं।

प्रदेश में गुरुवार तक रिकवरी दर 86.84 फीसदी और मृत्यु दर 1.36 फीसदी रही।

नए संक्रमितों में से 2,807 संक्रमित बेंगलूरु शहर से हैं। कुल 3,18,366 मरीजों में से 2,56,267 मरीज कोविड से उबर चुके हैं। 58,431 मरीजों का उपचार जारी है। कोविड से 3,667 मरीजों की मौत हुई है।

अन्य प्रभावित जिले
बागलकोट जिले में 59, बल्लारी जिले में 218, बेलगावी जिले में 61, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 280, बीदर जिले में 06, चामराजनगर जिले में 29, चिकबल्लापुर जिले में 237, चिकमगलूरु जिले में 80, चित्रदुर्ग जिले में 79, दक्षिण कन्नड़ जिले में 154, दावणगेरे जिले में 58, धारवाड़ जिले में 133, गदग जिले में 37, हासन जिले में 95, हावेरी जिले में 97, कलबुर्गी जिले में 55, कोडुगू जिले में 49, कोलार जिले में 52, कोप्पल जिले में 49, मंड्या जिले में 191, मैसूरु जिले में 308, रायचुर जिले में 31, रामनगर जिले में 16, शिवमोग्गा जिले में 93, तुमकुरु जिले में 184, उडुपी जिले में 141, उत्तर कन्नड़ जिले में 60, विजयपुर जिले में 83 और यादगीर जिले में 36 मरीजों की पुष्टि हुई।

Home / Bangalore / कोरोना : कर्नाटक में एक्टिव मामले एक लाख से नीचे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो