scriptअब अधिकारियों को करनी होगी अतिरिक्त ड्यूटी | Now officers will have to do extra duty | Patrika News

अब अधिकारियों को करनी होगी अतिरिक्त ड्यूटी

locationबैंगलोरPublished: Nov 20, 2019 03:52:11 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

सुबह 6 से 9 बजे तक देखेंगे सफाई का काम, फिर सामान्य कार्य

अब अधिकारियों को करनी होगी अतिरिक्त ड्यूटी

अब अधिकारियों को करनी होगी अतिरिक्त ड्यूटी

बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त ड्यूटी करनी पड़ सकती है।

महापौर एम. गौतम कुमार ने मंशा जाहिर की है प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारियों और कचरा निस्तारण पर निगरानी रखने के लिए अधिकारी अतिरिक्त समय दें। सुबह जिस वक्त कचरा एकत्र किया जाता है उस समय वहां अधिकारियों की निगरानी हो।
जानकारी के अनुसार महापौर एम. गौतम कुमार ने पालिका के आयुक्त, विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त, कार्यकारी अभियंता, सहायक कार्यकारी अभियंता और जूनियर अभिंयाताओं सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकरियों को अतिरिक्त ड्यूटी सौंपने की तैयारी की है।
नई व्यवस्था के अनुसार सुबह 6 से 9 बजे तक सफाई कर्मचारियों के साथ संंबंधित वार्ड में कचरा निस्तारण की व्यवस्था पर अधिकारी नजर रखेंगे। इसके बाद 10.30 बजे से सामान्य ड्यूटी पर रोजाना की तरह काम करेंगे।

नई दिल्ली, इंदौर से मिली प्रेरणा
बताया जाता है कि महापौर ने हाल ही में नई दिल्ली और इंदौर में जाकर वहां के स्थानीय निकाय के कामकाज को बारीकी से देखा है। कचरा निस्तारण की समस्या हल करने के विषय पर हुई चर्चा में उन्हें पता चला कि दोनों शहरों में अधिकारी सुबह छह बजे से नौ बजे तक सफाई व्यवस्था की निगरानी करते हैं। इससे प्रेरित होकर एम. गौतम कुमार ने इस तरह की की व्यवस्था बीबीएमपी में भी करने का फैसला किया है।

कर्मचारी संघ पक्ष में
बीबीएमपी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमृतराज ने महापौर की इस योजना का स्वागत किया है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को इससे बाहर रखने का अनुरोध किया है। उनका मानना है कि राजस्व अधिकारियों को कर संग्रहित करने के अलावा सभी को हिसाब देना पड़ता है। इसलिए उन्हें इस व्यवस्था से अलग रखा जाना उचित होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो