scriptनिजी अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी ऑनलाइन | Now you can reserve bed and ventilator on line | Patrika News

निजी अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी ऑनलाइन

locationबैंगलोरPublished: Jul 15, 2020 06:32:54 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

बैड तथा वेंटिलेटर्स का अग्रिम आरक्षण भी किया जा सकता है।

निजी अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी ऑनलाइन

निजी अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी ऑनलाइन

निजी अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी ऑनलाइनबेंगलूरु. निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध बैड की जानकारी अब ऑनलाइन उपलब्ध होगी। बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका के आयुक्त बीएच अनिलकुमार ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह जानकारी बीबीएमपी के कोरोना वायरस वार रूम से प्राप्त की जा सकती है। साथ ही बैड तथा वेंटिलेटर्स का अग्रिम आरक्षण भी किया जा सकता है। मरीजों के परिजनों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।
आयुक्त के अनुसार शहर के निजी अस्पतालों में 5,879 बैड कोरोना चिकित्सा के लिए आरक्षित किए गए हंै। सामान्य वार्ड में 3,159, एचडीयू में 2,०97, आईसीयू में 297 बैड तथा 306 वैंटिलेटर्स कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
सोशल मीडिया के सहारे पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे शिवकुमार

बेंगलूरु. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों को पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं से जुडऩे के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण अब जनसंपर्क संभव नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति में सोशल मीडिया ही संवाद का बेहतरीन विकल्प है। इस सशक्त माध्यम का हमें सटीक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने हाल में केपीसीसी की ओर से आयोजित ‘पत्रिज्ञाÓ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम ने साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से हम कैसे लाखों लोगों सेे जुड़ सकते हैं।
केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद, पूर्व मंत्री दिनेश गुंडुराव, रामलिंगा रेड्डी, यू.टी.खादर, विधायक एन.ए.हैरिस, बैरती सुरेश तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के राज्य स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो