scriptएनआरआइ करेंगे कांग्रेस के लिए मतदान की अपील | NRI will appeal to vote for Congress | Patrika News

एनआरआइ करेंगे कांग्रेस के लिए मतदान की अपील

locationबैंगलोरPublished: May 01, 2018 01:21:29 am

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

कांग्रेस ने कैसे बढ़ाया भारत का गौरव, बताएंगे एनआरआइ : पित्रोदा

Sam Pitroda, Karnatak, Assembly Election
बेंगलूरु. अगले विधानसभा चुनाव में अनिवासी भारतीयों (एनआरआइ) का एक समूह इस बार कांग्रेस के लिए मतदाताओं को वोट डालने की अपील कर रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के निकटस्थ और सलाहकार तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विदेशी कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने सोमवार को एक सवंाददाता सम्मेलन में कहा कि बड़ी संख्या में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के एनआरआइ कर्नाटक आए हैं। उन्‍होंने कहा कि वे राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानीय कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं को वोट डालने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि एनआरआइ राज्य के मतदाताओं को यह बताएंगे कि उन्हें कांग्रेस को क्यों वोट करना चाहिए?

पित्रोदा ने कहा कि यूरोप, ब्रिटेन, अमेरिका आदि देशों से कई एनआरआइ आए हैं। पिछले दशकों में कांग्रेस शासन के दौरान कर्नाटक सहित पूरे देश ने जो उन्नति की है उसका वैश्विक स्तर पर क्या प्रभाव पड़ा है और इससे किस प्रकार विदेशों में भारतीयों का गौरव बढा है, एनआरआइ मतदाताओं को यह बताएंगे। उन्होंने कहा कि देश के विकास में कांग्रेस की भूमिका को लेकर हाल के समय प्रतिद्वंद्वी दलों द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनआरआइ उस सच्चाई को बयां करेंगे कि किस प्रकार कांग्रेस के कारण देश का मान बढा है।

पिछले चार दशकों से अमेरिका में रह रहे दावणगेरे मूल के डॉ दयानंद नाइक ने कहा कि कांग्रेस की दूरदर्शी नीति के कारण ही उनके जैसे लाखों लोग आज अमेरिका सहित पूरी दुनिया में अलग अलग पेशों में शीर्ष स्थान पर विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कर्नाटक में फिर से कांग्रेस की सरकार बने यह सुनिश्चित करने के लिए मैंने दस दिनों तक राज्य में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे सैंकड़ो दूसरे एनआरआइ राज्य में कांग्रेस के लिए मतदाताओं से मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो