script350 के पार हुई कोरोना वायरस के संदिग्धों की संख्या | number of corona virus suspects crosses 350 | Patrika News

350 के पार हुई कोरोना वायरस के संदिग्धों की संख्या

locationबैंगलोरPublished: Feb 27, 2020 07:51:45 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 17 नए यात्री निगरानी में- 205 नमूनों में से 198 नमूने निगेटिव

 Corona Virus

Corona Virus

बेंगलूरु. नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संदिग्ध यात्रियों की संख्या 350 के पार पहुंच गई है। गुरुवार को 17 नए संदिग्धों की पहचान कर उन्हें निगरानी में रखा गया है। 20 जनवरी से निगरानी में रखे गए 369 संदिग्धों में से 96 ने 28 दिनों की अनिवार्य निगरानी प्रक्रिया पूरी कर ली है। सभी स्वस्थ हैं। जांच के लिए भेजे गए रक्त के 205 नमूनों में से 198 नमूनों में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

केंपेगौड़ा हवाई अड्डे (केआइए) पर चीन या कोरोना वायरस प्रभावित देशों से पहुंचने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग जारी है। 34 हजार 490 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संचारी रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बी. जी. प्रकाश ने एक बार फिर से चीन या वायरस प्रभावित अन्य देशों की यात्रा के इतिहास वाले लोगों सहित वायरस के लक्षण वाले अन्य यात्रियों से 104 पर संपर्क करने की अपील की है। अब तक 5834 लोगों ने संपर्क किया है। केरल से सटे कोडुगू, चामराजनगर, दक्षिण कन्नड़, उडुपी व मैसूरु जिले अब भी हाई अलर्ट पर हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो