scriptहर दिन घट रही जांच नमूनों की सख्या | Number of test samples decreasing every day | Patrika News

हर दिन घट रही जांच नमूनों की सख्या

locationबैंगलोरPublished: Nov 23, 2021 10:21:38 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

– कर्नाटक : पांच दिनों से एक लाख से काम जांच- 24 घंटे में 178 पॉजिटिव, 373 डिस्चार्ज, दो मौतें

Death due to corona in the state after three and a half months

Death due to corona in the state after three and a half months

बेंगलूरु. स्वास्थ्य विभाग हर बीते दिन के साथ कोविड जांचों की संख्या कम कर रहा है। 17 नवबंर के बाद से किसी भी दिन नमूनों की संख्या एक लाख से ज्यादा नहीं रही है। बीते तीन दिनों से हर दिन जांच सैंपल घटे हैं। विभाग ने गत 24 घंटे में 55,699 नमूने ही जांचे। 21 नवबंर को 78,037 जबकि 20 नवंबर को 80,090 नमूने ही जांचे गए।

प्रदेश में बीते एक दिन में कोविड के 178 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,93,777 पहुंच गई। इनमें से 29,48,704 मरीज संक्रमण से उबरने में कामयाब हुए हैं। 373 लोगों को सोमवार को छुट्टी मिली। प्रदेश में 6,867 मरीजों का उपचार जारी है। कोविड से 38,177 मरीजों की मौत हुई है। दो मौतों की पुष्टि सोमवार को हुई।

प्रदेश में सोमवार को टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 0.31 फीसदी और केस फेटालिटी दर (सीएफआर) 1.12 फीसदी दर्ज की गई। रिकवरी दर 98.49 फीसदी जबकि मृत्यु दर 1.27 फीसदी है।

63 फीसदी नए मरीज बेंगलूरु से
178 नए मरीजों में से 112 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले में मिले हैं। कुल 12,55,166 संक्रमितों में से 12,33232 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में कोविड से कुल 16,324 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से एक मौत की पुष्टि सोमवार को हुई। 5,609 मरीजों का उपचार जारी है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में 16, मैसूरु जिले में 14 और कोडुगू जिले में सात नए मरीज मिले। 12 जिलों में कोविड का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 6,314 रैपिड एंटीजन और 49,385 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 55,699 नए सैंपल जांचे।

प्रदेश में सोमवार शाम 3.30 बजे तक 1,77,720 लोगों का टीकाकरण हुआ। अभी तक कुल 7,05,04,448 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इनमें से 4,37,66,003 लोगों ने पहली और 2,67,38,445 लोगों ने दोनों खुराकें ली हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो