नूपुर शर्मा बयान विवाद.... सीएम बोम्मई ने पुलिस को पैनी नजर रखने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि पैगम्बर मुहम्मद साहब के बारे में नुपुर शर्मा के विवादित बयान की निंदा कर देश के कई जगहों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सतर्कता कार्रवाई के तौर पर राज्य में सतर्कता बरतने के पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
बैंगलोर
Published: June 11, 2022 08:26:57 pm
हुब्बल्ली. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि पैगम्बर मुहम्मद साहब के बारे में नुपुर शर्मा के विवादित बयान की निंदा कर देश के कई जगहों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सतर्कता कार्रवाई के तौर पर राज्य में सतर्कता बरतने के पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
शहर के हवाई अड्डे पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पुलिस के उच्च अधिकारियों को आपात कार्रवाई कर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में हालात शांतिपूर्ण और नियंत्रण में हैं। इसके बाद भी जागरूकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थानों के पुलिस निरीक्षकों को प्रभारी बनाकर सभी समुदायों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं। हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त तथा धारवाड़ जिला पुलिस अधीक्षक के साथ भी इस बारे में चर्चा की गई है।
उन्होंने कहा कि रायचूर में दूषित पानी पीकर मरने के मामले को सरकार ने गंभीरता से ली है। दो जनों को निलंबित किया गया है। जांच जारी है। सभी वार्डों के पानी के नमूने संग्रह कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि बेंगलूरु में महिला पर एसिड हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। और अधिक कठोर कानून जारी करने पर विचार किया जा रहा है, इस बारे में कानून के जानकारों के साथ चर्चा की गई है। आगामी दिनों में इस प्रकार की करतूत करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव प्रचार के लिए आए हैं, बेलगावी तथा हुब्बल्ली में प्रचार करेंगे। चारों क्षेत्रों में हमारी पार्टी के उम्मीदवारों के ही जीतने का विश्वास है। पहले ही राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। इसी तरह विधान परिषद चुनाव प्रचार किया जा रहा है।
बी टीम कोई भी हों भाजपा ए टीम ही है
बेलगावी में शनिवार को डॉ. प्रभाकर कोरे के आवास का दौरा कर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी तथा सिध्दरामय्या के बीच हम नहीं जाएंगे। भाजपा ए टीम होने की गारंटी हुई है। बी टीम कई भी हों हमें किसी से कोई लेना-देना नहीं है। कुमारस्वामी के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे। कांग्रेस पार्टी जद एस को तथा जद एस कांग्रेस को बी टीम कह रही है। इसके चलते भाजपा का ए टीम होना पक्का है। बोम्मई ने कहा कि सिध्दरामय्या हमारे खिलाफ ही बयानबाजी करते हैं। उनके इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द हमारे बारे में अधिक रहते हैं। सिध्दरामय्या के बेलगावी दौरे में आप सभी ने देखा है।
उन्होंने कहा कि बेलगावी के सभी साहूकार (जारकिहोली बंधु) एकजुट हैं। सभी अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। केएलई संस्था के कार्याध्यक्ष प्रभाकर कोरे नाराज नहीं हैं। उनकी अनदेखी करने का सवाल ही नहीं है, कोरे हमारे वरिष्ठ तथा मार्गदर्शक हैं। उनका अपना ही स्थान है। हमने उनकी अनदेखी नहीं की है। पूर्व तैयारी के तौर पर छह माह पहले ही वे डाक्टरेट प्राप्त करने गए थे, इस बारे में हमें बताकर गए थे।

नूपुर शर्मा बयान विवाद.... सीएम बोम्मई ने पुलिस को पैनी नजर रखने के दिए निर्देश
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
