महिला मंडल की पदाधिकारियों ने ली शपथ
बैंगलोरPublished: Jun 29, 2023 07:18:22 pm
- तेरापंथ महिला मंडल, राजाजीनगर
बेंगलूरु. तेरापंथ सभा भवन गांधीनगर में मुनि हिमांशु कुमार ठाणा 2 के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल, राजाजीनगर (Terapanth Mahila Mandal, Rajajinagar) का शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ। मुनि हिमांशु कुमार ने कहा कि शपथ ग्रहण करने वालों के सामने एक लक्ष्य होता है, कुछ नया करना, जो संघ और संगठन के हित में होता है। जिम्मेदारी को लेना सरल है किंतु निभाना कठिन है। सबका साथ, सबका विकास ही मूल मंत्र है।