script

रेल पहियों के निर्यात की संभावनाएं तलाशें अधिकारी

locationबैंगलोरPublished: Jan 14, 2019 06:35:54 pm

रेलवे बोर्ड के सदस्य (रोलिंग स्टॉक) राजेश अग्रवाल ने यलहंका स्थित व्हील एंड एक्सल फैक्टरी (आरडब्ल्यूएफ) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

bangalore news

रेल पहियों के निर्यात की संभावनाएं तलाशें अधिकारी

रेलवे बोर्ड के सदस्य (रोलिंग स्टॉक) ने किया निरीक्षण
बेंगलूरु. रेलवे बोर्ड के सदस्य (रोलिंग स्टॉक) राजेश अग्रवाल ने रविवार को यलहंका स्थित व्हील एंड एक्सल फैक्टरी (आरडब्ल्यूएफ) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने आरडब्ल्यूएफ में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के बाद सराहना की। रेल व्हील फैक्टरी ने अब तक क्रमश: पहियों और धुरी के लिए 104 फीसदी, 100 फीसदी लक्ष्य हासिल किए हैं। अग्रवाल ने कारखाना प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों से चर्चा के दौरान रेल पहियों के अधिक निर्यात की संभावना तलाशने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्यात बढ़ेगा तो उत्पादन भी बढ़ेगा, इससे उत्पादन लागत कम होगी। इस अवसर पर प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता संजीव किशोर और प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी के. हरिकृष्णन के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।
रेल पथ दोहरीकरण : पांच ट्रेन ३१ तक निरस्त
बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे ने हुब्बल्ली मंडल में रेल पथ दोहरीकरण के चलते सुरक्षा कारणों से पांच ट्रेन को निरस्त करने का निर्णय किया है। रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन 06919/06920 हुब्बल्ली-विजयपुरा- हुब्बल्ली पैसेंजर, ट्रेन 76901/76 902 बागलकोट-खज्जिदोनी-बागलकोट पैसेंजर, ट्रेन 56921 हुब्बल्ली-बेलगावी पैसेंजर, ट्रेन 56927/56928 हुब्बल्ली-चिक्कबनेकल-हुब्बल्ली पैसेंजर को पहले १५ जनवरी तक रद्द किया गया था। रेलवे ने सुरक्षा कारणों से इन ट्रेनों के रद्द होने की अवधि बढ़ाकर अब ३१ जनवरी कर दी है। वहीं ट्रेन 56922 बेलगावी-हुब्बल्ली पैसेंजर पहले 16 जनवरी तक रद्द करने की घोषणा की गई थी। इस इस ट्रेन को 1 फरवरी तक रद्द किया गया है।
वहीं, रेल प्रशासन ने पूर्व में रद्द की गई कुछ ट्रेन को पुन: संचालित करने की घोषणा की है। इनमें ट्रेन 71303 शोलापुर-गदग डेमू १६ जनवरी से तथा ट्रेन संख्या 71304 गदग-शोलापुर डेमू 17 जनवरी से पुन: शुरू की जाएंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो