scriptवृद्धा का बलात्कार, युवक गिरफ्तार | Old woman raped, youth arrested in Bengaluru | Patrika News

वृद्धा का बलात्कार, युवक गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Jan 08, 2021 10:42:31 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

आरोपी रविवार को दवा लाकर देने के बहाने पीडि़ता के घर गया। आरोपी ने खिड़की का शीशा लगवाने के लिए बढ़ई लाने की बात कही। फिर पीडि़ता पर हमला कर उसका बलात्कार कर भाग गया।

arrested : पेरोल मिलने पर प्रेमिका के साथ नेपाल भाग गया था

arrested : पेरोल मिलने पर प्रेमिका के साथ नेपाल भाग गया था

बेंगलूरु. कोरमंगला पुलिस (Kormangala Police) ने एक वृद्धा महिला से बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कोरमंगला निवासी 71 वर्षीया पीडि़ता बड़ी बहन (elder sister) के साथ रहती है। कुछ दिन पहले उसकी बहन की कोरोना से मौत हुई थी। पीडि़ता अकले बड़े मकान में रहती है। आरोपी ज्यूली रॉसन (30) ने पीडि़ता की सहायता करने के बहाने उसके घर जाता और जरूरी चीजों लाकर देता था।

पीडि़ता आरोपी को कुछ रुपए भी दिया करती थी। आरोपी रविवार को दवा लाकर देने के बहाने पीडि़ता के घर गया। आरोपी ने खिड़की का शीशा लगवाने के लिए बढ़ई लाने की बात कही। फिर पीडि़ता पर हमला कर उसका बलात्कार कर भाग गया। पीडि़ता ने पड़ोसी महिला की सहायता से पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेजा। बलात्कार की पुष्टि होने पर रोसन को गिरफ्तार किया।

दो क्षेत्रों में लूट की दो वारदातें
बेंगलूरु. शहर में सोमवार को लूट की दो वारदातें हुईं। पुलिस के अनुसार एक निजी कंपनी के कर्मचारी हरीश बाबू को दूसरी पाली में काम खत्म कर स्कूटर पर लक्ष्मीदेवी नगर स्थित घर लौटते समय नंदिनी ले आउट में बाइक पर सवार दो युवकों ने रोका। उन्होंने हरीश बाबू पर चाकू से हमला कर 30 ग्राम सोने की चेन, नकदी और मोबाइल छीन लिया। हरीश बाबू की शिकायत पर नंदिनी ले आउट पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों को तलाश रही है।
दूसरी लूट की वारदात ओकलीपुरम रेलवे पुल के पास हुई। मैसूरु निवासी पुनीत अपनी पत्नी को बसवेश्वर नगर में उसके मायके में छोडऩे आया था। जब वह दोस्त मनोज के साथ ओकलीपुरम रेलवे पुल के पास से गुजर रहा था, तभी कॉल आने पर पुनीत ने कार रोकी और मोबाइल पर बातें करने लगा। इस बीच एक बाइक पर आए दो युवकों ने चाकू दिखा कर सोने की चेन देने को कहा। पुनीत ने इनकार किया तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया और सोने की चेेन छीन ली। मनोज पर भी चाकू से हमला कर नकदी और मोबाइल छीन लिया। कॉटनपेट पुलिस थाने में मामाला दर्ज किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो