scriptप्रदूषित वर्तुर झील में एक बार फिर लगी आग | Once again in the polluted Vertur lake | Patrika News

प्रदूषित वर्तुर झील में एक बार फिर लगी आग

locationबैंगलोरPublished: Jan 21, 2019 11:21:26 pm

काफी हद तक प्रदूषित हो चुकी शहर की सबसे बड़ी झीलों में से एक वर्तुर झील के किनारे रविवार को भीषण आग लगी।

प्रदूषित वर्तुर झील में एक बार फिर लगी आग

प्रदूषित वर्तुर झील में एक बार फिर लगी आग

बेंगलूरु. काफी हद तक प्रदूषित हो चुकी शहर की सबसे बड़ी झीलों में से एक वर्तुर झील के किनारे रविवार को भीषण आग लगी। आग से निकला काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया और पूरा क्षेत्र उसके चपेट में आ गया।

वर्तुर के करीब रहने वाले तुबरहल्ली के निवासियों ने बताया कि आग तीन जगहों पर लगी। यह तीसरा अवसर है जब वर्तुर झील के किनारे भीषण आग लगी है। पिछले कुछ वर्षों से कचरा गिराए जाने के कारण आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे दोपहर 1 बजे के लगभग तब अचंभित हो गए जब काफी जलने की आवाज के साथ बड़े पैमाने पर उठता धुआं देखा।


बताया गया है कि लगभग 5 घंटे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। लगभग 3 बजे आग की लपटें और तीव्र हो गई। अग्निशमन दल के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए जूझते रहे। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस झील में बड़े पैमाने पर रसायन बहाया जा रहा है जिससे झील काफी प्रदूषित हो चुकी है।


इससे पहले यह झील बड़े पैमाने पर झाग निकलने के कारण भी सुर्खियों में रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तुर और बेलांदूर झील को लेकर सरकार वादे तो बहुत करती है लेकिन उसका कोई असर नहीं होता। हर साल प्रशासन से शिकायत की जाती है इसके बावजूद एजेंसियों ने जांच के नाम पर खानापूर्ति की और जिम्मेदारियों को एक-दूसरे के सिर मढ़ दिया। लोगों का इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।


एक स्थानीय कार्यकर्ता ने कहा कि वर्तुर झील की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। यह कर्नाटक झील संरक्षण एवं विकास तथा कर्नाटक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसी सरकारी एजेंसियों की विफलता का प्रतीक है।

अंसारी को कोप्पल संसदीय क्षेत्र से लड़वाना चाहते हैं सिद्धरामय्या
कोप्पल. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने रविवार को आयोजित एक समारोह में आगामी आम चुनाव में कोप्पल लोकसभा क्षेत्र में इकबाल अंसारी को प्रत्याशी बनाए जाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने जनसमूह से अंसारी को लोकसभा चुनाव में जिताने की अपील की। सिद्धरामय्या की इस अपील के बाद यहां से लोकसभा चुनाव लडऩे की इच्छा रखने वाले राघवेंद्र हित्नाल तथा उनके भाई राजशेखर हित्नाल को करारा झटका लगा है। समारोह में सिद्धरामय्या ने कहा कि आम चुनाव में भाजपा के नेतृत्ववाली सरकार की हार सुनिश्चित है।

कर्नाटक में कांग्रेस तथा जनता दल-एस गटबंधन भाजपा को कड़ी चुनौती देने जा रहा है। ऐसे में यहां की जनता को इकबाल अंसारी का समर्थन करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में गंगावती विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी इकबाल अंसारी को भाजपा के प्रत्याशी परण्णा ने हराया था। यहां इकबाल अंसारी को 59 हजार 644 और भाजपा प्रत्याशी को 67 हजार 617 मत मिले थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो