scriptसवा सौ बच्चों ने मंत्र दीक्षा | One hundred and 25 children initiated the mantra | Patrika News

सवा सौ बच्चों ने मंत्र दीक्षा

locationबैंगलोरPublished: Jul 26, 2021 08:42:37 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

तेयुप गांधीनगर का आयोजन

सवा सौ बच्चों ने मंत्र दीक्षा

सवा सौ बच्चों ने मंत्र दीक्षा

बेंगलूरु. तेरापंथ युवक परिषद बेंगलूरु की ओर से रविवार को मंत्र दीक्षा का आयोजन तेरापंथ सभा भवन गांधीनगर में साध्वी लावण्याश्री के सान्निध्य में किया गया। तेरापंथ युवक परिषद बेंगलूरु के अध्यक्ष विनोद मूथा ने सभी का स्वागत किया। तेयुप बेंगलूरु के नव मनोनीत अध्यक्ष विनय बैद, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद से नेत्रदान प्रभारी नवनीत मूथा, किशोर मंडल सह प्रभारी विशाल पितलिया उपस्थित थे। जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष सुरेशचंद दक, तेरापंथ महासभा के सहमंत्री प्रकाश लोढ़ा, महिला मंडल अध्यक्ष स्वर्णमाला पोखरणा ज्ञानशाला के आंचलिक प्रभारी माणक संचेती एवं ज्ञानशाला जोनल संयोजिका लता गांधी ने विचार व्यक्त किए। साध्वी सिद्धांतश्री एवं साध्वी दर्शितप्रभा ने गीत का संगान किया। साध्वी लावण्याश्री ने बच्चों में संस्कार भरने की बात बताई। साध्वी लावण्याश्री ने उपस्थित बच्चों को त्रिपदी वंदना एवं संकल्पों के साथ मंत्र दीक्षा प्रदान करवाई। इस कार्यक्रम में 125 बच्चो ने सहभागिता दर्ज कराई। यशवंतपुर एवं शेषाद्रीपुरम के ज्ञानार्थियों ने नाटिका की प्रस्तुति की। ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं ने गीत का संगान किया। तपस्वी वंश डूंगरवाल एवं मनुज डूंगरवाल ने साध्वी से 9 की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। संयोजक प्रदीप चोपड़ा ने आभार जताया। संचालन प्रसन्न धोका ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो