scriptजात्रा में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत | one killed in jatra by firing | Patrika News

जात्रा में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

locationबैंगलोरPublished: Feb 21, 2019 05:19:54 pm

बेलगावी जिले के मुडलगी तहसील के ढवलेश्वर गांव में एक जात्रा के दौरान जुलूस के अवसर पर चली गोली एक व्यक्ति को लगने से उसकी मौत हो गई।

jalore

jalore

बेंगलूरु. बेलगावी जिले के मुडलगी तहसील के ढवलेश्वर गांव में एक जात्रा के दौरान जुलूस के अवसर पर चली गोली एक व्यक्ति को लगने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार ढवलेश्वर के प्राचीन रंगेश्वर मंदिर का हर साल भव्य तरीक से जात्रा महोत्सव होता है। मूर्तियों का भव्य जुलूस निकाला जाता है। इस जुलूस को निकालने के लिए पांच बार हवा में गोली चलाई जाती है। हर साल की तरह इस साल भी गांव के एक व्यक्ति महादेव भीमप्पा नाडग़ौडा ने जुलूस के लिए चार गोलियां चलाईं और पांचवीं गोली निजागुणी महारुद्रप्पा अंंगड़ी (३५) के सीने में धंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर बेलगावी जिले के पुलिस अधीक्षक शिवकुमार रेड्डी और अन्य पुलिस कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। कुलागोड़ पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महादेव के पास रिवाल्वर का लाइसेंस है। उसने केवल जुलूस के लिए गोली चलाई थी।
आरोपी महादेव फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है। वहीं, यह भी पता तला है कि महादेव और निजागुणी के बीच भूमि विवाद चल रहा था। यह मामला न्यायालय में भी है। महादेव इस मामले को न्यायालय के बाहर सुलझा लेना चाहता था। निजागुणी इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसे में इस घटनाक्रम को षड्यंत्र माना जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो