script

यूके से लौटा एक और यात्री कोविड पॉजिटिव, 46 पहुंची संख्या

locationबैंगलोरPublished: Jan 14, 2021 07:14:12 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 6,923 रैपिड एंटीजन और 1,06,592 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 1,13,515 नए सैंपल जां

,

,

बेंगलूरु. यूनाटेड किंगडम (यूके) से कर्नाटक लौटा एक और यात्री कोविड पॉजिटिव निकला है। नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल निम्हांस भेजे गए हैं। इसके साथ ही यूके से लौटने के बाद कोविड पॉजिटिव निकले यात्रियों की संख्या 46 पहुंच गई है। इन यात्रियों के 26 प्राइमरी कॉन्टैक्ट्स भी आरटी-पीसीआर जांच में कोविड पॉजिटिव निकले हैं। इन 72 संक्रमितों में से 13 यूके में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं।

नौ हजार से कम हुए एक्टिव मामले
वहीं राज्य में बुधवार को कोविड के 746 नए मामले सामने आए हैं। 765 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। राज्य में अब तक संक्रमित 9,29,552 लोगों में से 9,08,494 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कोविड के 8,887 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 193 मरीज आइसीयू में उपचाराधीन हैं। कोविड से कुल 12,152 मरीजों की मौत हुई हैं। इनमें से तीन मौतों की पुष्टि बुधवार को हुई। एक मृतक उत्तर कन्नड़ जिले से जबकि दो मृतक बेंगलूरु शहरी जिले से हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 6,923 रैपिड एंटीजन और 1,06,592 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 1,13,515 नए सैंपल जांचे।

57 फीसदी नए मामले बेंगलूरु से
746 नए मरीजों में से 426 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले से हैं। यहां अब तक संक्रमित 3,93,673 मरीजों में से 3,83,642 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। बेंगलूरु में कोविड से कुल 4,352 मरीजों की मौत हुई है। दो मौतों की पुष्टि बुधवार को हुई। 5,678 मरीज उपचाराधीन हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो