scriptपुलिस परीक्षा दे रहा हाइटेक नकलची गिरफ्तार | One person arrested copying in examination | Patrika News

पुलिस परीक्षा दे रहा हाइटेक नकलची गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Nov 25, 2020 09:27:23 am

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

परीक्षा के दौरान स्मार्ट फोन के माध्यम से नकल

पुलिस परीक्षा दे रहा हाइटेक नकलची गिरफ्तार

पुलिस परीक्षा दे रहा हाइटेक नकलची गिरफ्तार

बेंगलूरु. पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में रविवार को एक हाइटैक नकलची पकड़ा गया। इंदिरा नगर पुलिस ने परीक्षा के दौरान स्मार्ट फोन के माध्यम से नकल कर रहे बागलकोट जिले की जमखंडी तहसील के टिक्कवल्ली गांव के हनुमंत गंगप्पा बिलदूर को गिरफ्तार कर लिया।
हनुमंत गंगप्पा परीक्षा के दौरान ब्लू टूथ तथा स्मार्टफोन के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में था और परीक्षा दे रहा था।आधुनिक तकनीक का उपयोग करने के लिए उसने शर्ट के अंदर उपकरण छिपाए थे। इयरफोन के माध्यम से वह किसी बाहरी व्यक्ति की मदद लेकर सवालों के जवाब लिख रहा था।
परीक्षा केंद्र के सुपरवाइजर को हनुमंत गंगप्पा के बरताव पर संदेह हुआ तो उसकी जांच की गई। जांच में उसकी बेईमानी का भंडाफोड़ हो गया।

कांग्रेस के पास प्रत्याशी तक नहीं : विजयेंद्र
बेंगलूरु. देश के सबसे पुराने राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस के पास मस्की तथा बसवकल्याण विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी नहीं होना इस पार्टी की दयनीय स्थिति का द्योतक है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने यह बात कही।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हाल में वर्ष 2018 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लडऩे वाले बसनगौड़ा तुरविहाल को कांग्रेस में शामिल कर टिकट देने का वादा किया है।
मस्की तथा बसवकल्याण क्षेत्रों के उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिनकुमार कटील ने रणनीति तय की है। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें बसवकल्याण क्षेत्र में कार्य करने का निर्देश दिया है, इसलिए वे इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि मराठा विकास निगम का गठन राजनीतिक फैसला नहीं है। मराठा समुदाय कई सदियों से कर्नाटक में रहता आया है।
इस समुदाय को सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस निगम का गठन किया जा रहा है। इस निगम का मराठी भाषा से कोई संबंध नहीं है।उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत कार्य से दिल्ली गये थे। उस दौरे का मंत्रिमंडल के विस्तार से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता से मुलाकात नहीं की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो