script‘एक ने खुद आंसू बहाए तो दूसरे ने लोगों को मजबूर किया’ | 'One shed tears himself, the other forced people' | Patrika News

‘एक ने खुद आंसू बहाए तो दूसरे ने लोगों को मजबूर किया’

locationबैंगलोरPublished: Feb 26, 2020 08:14:36 pm

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी तथा सिद्धरामय्या पर निशाना साधते हुए कहा कि इनमें से एक मुख्यमंत्री स्वयं आंसू बहाने के लिए मशहूर है तो दूसरे ने राज्य की जनता को आंसू बहाने के लिए मजबूर किया है।

‘एक ने खुद आंसू बहाए तो दूसरे ने लोगों को मजबूर किया’

‘एक ने खुद आंसू बहाए तो दूसरे ने लोगों को मजबूर किया’

बेंगलूरु. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी तथा सिद्धरामय्या पर निशाना साधते हुए कहा कि इनमें से एक मुख्यमंत्री स्वयं आंसू बहाने के लिए मशहूर है तो दूसरे ने राज्य की जनता को आंसू बहाने के लिए मजबूर किया है। इसके विपरीत अब राज्य को बीएस येडियूरप्पा के रूप में ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो समाज के हर वर्ग के साथ न्याय कर रहे हैं।
शिवकुमार पर भी साधा निशाना
चामराजपेट में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि हाल में शहर के फ्रीडमपार्क में आयोजित कार्यक्रम में देशद्रोही नारे लगाने वाली युवती का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने परोक्ष रूप से समर्थन किया है। इससे स्पष्ट होता की कांग्रेस का हाथ किसके साथ है। उन्होंने व्यंगात्मक लिहाजे में कहा कि जब डीके शिवकुमार तिहार जेल में थे तब उनको देश के इतिहास का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय था। लेकिन शिवकुमार ने इस समय का सदुपयोग नहीं किया है।
बेंगलूरु में मजबूत करनी होंगी जडें़
राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि बेंगलूरु शहर में भाजपा की जड़ें मजबूत करने के लिए हमें अथक प्रयास करने होंगे। शहर में भाजपा संगठन को प्रेरणा देने वाले अनंतकुमार तथा विजयकुमार जैसे नेताओं को हमने खो दिया है। ऐसी स्थिति में पार्टी को मजबूत करने की चुनौती हमारे सामने है। संगठन को मजबूत करने के लिए अब बेंगलूरु में उत्तर, मध्य तथा दक्षिण जिलों का गठन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो