राज्य में ऑपरेशन सिद्धरामय्या चल रहा है: आर अशोक
भाजपा के वरिष्ठ नेता आर. अशोक ने कहा है कि राज्य में ऑपरेशन कमल नहीं, बल्कि ऑपरेशन सिद्धरामय्या चल रहा है।

बेंगलूरु. भाजपा के वरिष्ठ नेता आर. अशोक ने कहा है कि राज्य में ऑपरेशन कमल नहीं, बल्कि ऑपरेशन सिद्धरामय्या चल रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या इस गठबंधन सरकार को सत्ता में नहीं रहने देंगे।
अशोक ने सोमवार को बेंगलूरु प्रेस क्लब व बेंगलूरु रिपोर्टर्स गिल्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस के ही विधायक खुद ही भाजपा से जुडऩे की इच्छा रखते हैं। गठबंधन सरकार के गठन के दिन से ही आपरेशन सिद्धरामय्या चल रहा है। इस बार कुछ आश्चर्यजनक चुनाव परिणाम मिलने का दावा करते हुए कहा कि अनेक पुराने दिग्गज खेत रहेंगे। देश को सुस्थिर व मजबूत सरकार चाहिए।
हालांकि पिछले दिसम्बर माह में ही यह हो जाना था, लेकिन कुछ कारणवश इसे टाल दिया गया।एक सवाल पर अशोक ने कहा कि टिकटों के बंटवारे में आरएसएस का कोई दखल नहीं रहा है।
अशोक ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास मोदी का विकल्प बनने के कोई अवसर नहीं हैं, क्योंकि उनके पास महत्वपूर्ण पद पर बैठने की योग्यता का अभाव है।
प्रदेश अध्यक्ष बनने को तैयार
लोकसभा चुनाव के बाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद किसी नए शख्स को देने के संकेत देते हुए अशोक ने कहा कि यदि अवसर मिला तो वे निश्चित रूप से इस जिम्मेदारी को निभाएंगे, क्योंकि वे कोई संन्यासी नहीं हैं। इन चुनाव के बाद पार्टी संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा और कर्नाटक में भी बदलाव का पर्व शुरू होगा।
अब पाइए अपने शहर ( Bangalore News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज