scriptहमारी संस्कृति मंदिर व तीर्थ की-साध्वी भव्यगुणाश्री | Our culture temple and pilgrimage - Sadhvi Bhavyagunashree | Patrika News

हमारी संस्कृति मंदिर व तीर्थ की-साध्वी भव्यगुणाश्री

locationबैंगलोरPublished: Jan 20, 2022 07:54:52 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

धर्मसभा का आयोजन

हमारी संस्कृति मंदिर व तीर्थ की-साध्वी भव्यगुणाश्री

हमारी संस्कृति मंदिर व तीर्थ की-साध्वी भव्यगुणाश्री

बेंगलूरु. चंद्रप्रभ स्वामी जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ ओसबन रोड में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री व साध्वी शीतलगुणाश्री ने 12 वीं ंवर्षगांठ व ध्वजारोहण के अवसर पर कहा कि मंदिर, मूर्ति, तीर्थ हमारी संस्कृति हैं। जब-जब भी हमारी आत्म प्रसन्नता चली जाती है, तब-तब परमात्मा की मूर्ति हमें आत्मबल देती है। हमारी भारतीय संस्कृति थियेटर या होटल की नहीं बल्कि मंदिर मूर्ति तीर्थ की संस्कृति है। मॉडलों व एक्ट्रेस की संस्कृति नही हैं, साधु, साध्वी, संतों की संस्कृति है। साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि चार गति, मनुष्यगति, तिर्यंचगति, देवगति, नरकगति से छुटकारा पाने के लिए दर्शन, ज्ञान, चारित्र की आराधना करके सिद्ध गति को प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। इंदरचंद बोहरा ने बताया कि ओसबन रोड चंद्रप्रभ स्वामी जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ में परमात्मा की, गुरुदेव की कृपा हमेशा बरसती है, यहां दिन-रात सभी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। मोहनलाल बोहरा ने बताया कि साध्वी के वर्षीतप की हम सब अनुमोदना करते हैं। हिरेन गुरु ने सभी का आभार व्यक्त किया। संगीतकार सुनील कुमार टीम ने संगीत में सभी को भावविभोर किया। ध्वजारोहण का लाभ इंदरचंद, रमेशचंद, मंगलचंद,बोहरा परिवार ने लिया। कांता बाई बोहरा, पुष्पा बाई बोहरा, शकुंतला बोहरा, त्रिशला बोहरा ने मंगल गीत गाए। साध्वी भव्यगुणाश्री ने सभी को आशीर्वाद धर्मलाभ प्रदान किया।
दीक्षार्थी का बहुमान
मैसूरु. स्थानकवासी जैन संघ व स्थानकवासी जैन युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में दीक्षार्थी आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुमुक्षु नीलम का बहुमान किया गया। इस अवसर स्थानकवासी जैन संघ के उपाध्यक्ष मीठालाल गुलेछा, सचिव सुभाषचंद्र धोका, स्थानकवासी जैन युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष बुधमल बाघमार तथा राजन बाघमार,अध्यक्ष मनोहर सांखला, सहसचिव सुनिल पटवा, सदस्य दीपक बोहरा,यशवंत मुथा, कमल किशोर लोढा,आनंद पटवा, साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार दक उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो