scriptपंचान्हिका महोत्सव: पार्श्व लब्धि तीर्थ धाम के रजत जयंती में उमड़ रहे श्रद्धालु | Panchanehika Festival: | Patrika News

पंचान्हिका महोत्सव: पार्श्व लब्धि तीर्थ धाम के रजत जयंती में उमड़ रहे श्रद्धालु

locationबैंगलोरPublished: May 19, 2019 12:41:36 am

तुमकूरु रोड स्थित पार्श्व लब्धि तीर्थ धाम के २५वें रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में जिनेन्द्र शक्ति स्वरूप पंचान्हिका महोत्सव गुरुवार को शुरू हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

पंचान्हिका महोत्सव: पार्श्व लब्धि तीर्थ धाम के रजत जयंती में उमड़ रहे श्रद्धालु

पंचान्हिका महोत्सव: पार्श्व लब्धि तीर्थ धाम के रजत जयंती में उमड़ रहे श्रद्धालु

बेंगलूरु. तुमकूरु रोड स्थित पार्श्व लब्धि तीर्थ धाम के २५वें रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में जिनेन्द्र शक्ति स्वरूप पंचान्हिका महोत्सव गुरुवार को शुरू हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दूसरे दिन दीपक स्थापना, नवग्रह पाटला पूजन, दश दिगपाल पूजन एवं अंगरचना के कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के लाभार्थी दिनेश कुमार, सुशीलकुमार सोनेगरा (जालोर वाले) रहे। पाश्र्व पद्मावती महापूजन के लाभार्थी शांतिदेवी, तेजपाल पांडिया, मिलन, दीक्षा मानित (रणकपुर) रहे।


इससे पूर्व आचार्य अशोकरत्न सूरीश्वर, आचार्य अमरसेन सूरीश्वर, आचार्य चन्द्रयश सूरीश्वर के सान्निध्य में प्रथम दिन मणिभद्रवीर पूजन एवं अंगरचना अशोक कुमार, रमेश कमार, नरेश कुमार पोरवाल परिवार द्वारा किया गया। नवकारशी लाभार्थी सायरदेवी, शांतिलाल, प्रवीण कुमार मरलेचा परिवार रहा।

संचालन सुरेन्द्र गुरु ने किया। शनिवार को आचार्य चन्द्रयशसूरीश्वर व प्रवर्तक कलापूर्ण विजयी के सान्निध्य में अट्ठारह अभिषेक पूजन एवं अंगरचना होगी। रविवार को शांतिदेवी तेजपाल पांडिया धर्म भवन धर्मशाला, भोजन शाला तथा आयंबिल भवन का उद्घाटन होगा। सोमवार को जिनालय ध्वजारोहण होगा।

भक्ति भाव से वर्षगांठ एवं ध्वजारोहण
बेंगलूरु. आदिनाथ जैन श्वेतांबर संघ के तत्वावधान में संभवनाथ जिन मंदिर वी.वी. पुरम (दादावाड़ी) की 41वीं वर्षगांठ एवं 42वां ध्वजारोहण आचार्य कीर्तिप्रभ सूरिश्वरज की निश्रा में हुआ। अमर ध्वजा के लाभार्थी हस्तीमल जरीवाला परिवार थे। विधान विक्रम गुरु ने करवाया। संभवनाथ सेवा मंडल ने व्यवस्था संभाली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो